
Egg Rate Today (20th January 2022): सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत अंडों के साथ ही करते हैं। यह प्रोटीन का एक सस्ता सोर्स है, इसके साथ ही शरीर को कड़ाके की सर्दी में गरमी का अहसास भी देता है। यही वजह है कि अंडों की डिमांड में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखा जा रहा है। बावजूद इसके अंडे की सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है। बढ़ती ठंड के साथ ही अंडों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अंडों की अधिक मांग के कारण उत्तर प्रदेश में थोक मूल्य में 534 रुपये, खुदरा बाजार में 611 रुपये तो वहीं सुपर मार्केट में 653 रुपए में बिक रहा है। अंडों की मांग वर्तमान में नवंबर और दिसंबर की तुलना में अधिक है।
Egg Price Today (20th January 2022): दिसंबर शुरू होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह में तो सर्दी कहर ढा रही है। रविवार रात से यूपी के कई जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गुरुवार सुबह से तापमान काफी कम रहा। इससे लोग कंपकपा उठे। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। सर्दियों के मौसम में लोग शरीर में गर्मी लाने के लिए अंडों का सेवन करते हैं। जिसकी वजह से अंडों की डिमांड काफी बढ़ गई है।
Egg Rate Today Noida
दिल्ली से सटे नोएडा में आज गुरुवार 20 जनवरी को अंडों का थोक भाव 533 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 599 रुपये और सुपर मार्केट में 635 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं बुधवार 19 जनवरी को भी थोक बाजार में 533 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 599 रुपये और सुपर मार्केट में 635 रुपए में बिकें।
Egg Rate Today Lucknow
राजधानी लखनऊ में अंडें आज गुरुवार 20 जनवरी को थोक बाजार में 527 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 527 रुपए में बिक रहे हैं, सुपर मार्केट में भी 527 रुपए प्रति सौ अंडें बिक रहे हैं। वहीं बुधवार 9 जनवरी को थोक बाजार में 533 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 533 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 533 रुपए में बिका।