8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Egg Rate Today (19th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Egg Price Today: सर्दी में अंडों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा छह रुपये और उबला अंडा आठ रुपये प्रति पीस तो वहीं आमलेट भी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Jan 2022, 11:35 AM IST

egg_rate_today_new.jpg

Egg Rate Today (19th January 2022): पिछले साल दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह से तो सर्दी कहर ढा रही है। महीने के शुरूआत से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि मंगलवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। आज बुधवार 19 जनवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 534 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 611 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 653 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।

Egg Price Today (19th January 2022): दिसंबर महीने के शुरू होने के साथ ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल जनवरी में तो सर्दी सितम ढा रही है। सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। अंडे के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50 हजार अंडे बेच रहे हैं, जबकि दो सप्ताह पहले 45 हजार बेच रहे थे। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे दाम कम हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Egg Rate Today (12th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Egg Rate Today Noida

नोएडा में आज बुधवार 19 जनवरी को अंडों का थोक भाव 533 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 599 रुपये और सुपर मार्केट में 635 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं मंगलवार 18 जनवरी को भी थोक बाजार में 533 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 599 रुपये और सुपर मार्केट में 635 रुपए में बिकें।

यह भी पढ़ें : Egg Rate Today (18th January 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के दामों में आई तगड़ी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में आज बुधवार 19 जनवरी को थोक बाजार में 527 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 527 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 527 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं मंगलवार 18 जनवरी को थोक बाजार में 527 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 527 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 527 रुपए में बिका।