भारत में 19 मार्च 2026 को शव्वाल का चांद नहीं दिखा, जिसके कारण रमजान 30 दिन का हुआ।
Eid 2026: पूरे भारत में 19 मार्च 2026 को शव्वाल का चांद नहीं दिखा। लखनऊ में भी चांद नजर नहीं आया। इसलिए रमजान 30 दिनों का हुआ। आज 20 मार्च को 30वां रोजा रखा जाएगा। कल यानी 21 मार्च 2026 को पूरे देश में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। यह ऐलान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया है। वे लखनऊ ईदगाह के इमाम और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं। साथ ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य भी हैं।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि लखनऊ की ऐतिहासिक ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। नमाज के बाद अमन, शांति और विश्व शांति के लिए खास दुआ की जाएगी। उन्होंने कहा, "ईद की नमाज ईदगाह लखनऊ में सुबह 10 बजे होगी। नमाज के बाद पूरे देश और दुनिया में शांति के लिए दुआ मांगी जाएगी।" यह नमाज बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई-बहन पढ़ेंगे।
संभल, बरेली समेत उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर अलविदा की नमाज शांति से पढ़ी जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में सब कुछ सुचारु रूप से हो रहा है। मौलाना ने लोगों से अपील की है कि ईद खुशी और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ईद रोजेदारों को अल्लाह का इनाम है। इसे खुशी से मनाना चाहिए। वहीं ईद को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है। सीएम योगी ने पहले ही आदेश दे दिया है किसी प्रकार का हला-गुला नहीं होनी चाहिए। योगी आदेश दिया है कि शांतिपूर्ण तरीके से यूपी में ईद मनाई जाएगी।
लोग घरों में सफाई, नए कपड़े और मिठाइयों की तैयारी कर रहे हैं। ईद का त्योहार खुशी, मिलन और दुआओं का मौका है। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने पूरे मुल्क को ईद मुबारक कहा। उन्होंने बताया कि चांद न दिखने की वजह से 21 मार्च को ईद पक्की है। लखनऊ में ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। नमाज के बाद गले मिलना, मुबारकबाद देना और गरीबों को मदद करना ईद की खासियत है।