27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘RJD, TMC और AAP को नकारा’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा- 2027 में सपा को भी उखाड़ फेंकेगी जनता

Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार ने RJD को, पश्चिम बंगाल ने तृणमूल कांग्रेस को और दिल्ली ने AAP को नकार दिया है। अगला नंबर सपा का है, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में एक बार फिर उखाड़ फेंकेगी।
2 min read
Google source verification
keshav prasad maurya targeted akhilesh yadav

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

Keshav Prasad Maurya On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी,समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत तैया​री में जुट गई है। चुनाव में फतह हासिल करने के लिए सपा ने बुधवार को बड़ा दांव खेला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अपनी पत्नी डिंपल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं के लिए 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' के तहत सालाना 40 हजार रुपये देने और छात्राओं को लैपटॉप बांटने की घोषणा की है। सपा के इस महिला कार्ड पर अब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है।

'अलग-अलग चेहरे पर एक ही चरित्र'

​डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अखिलेश पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव, आरजेडी के लालटेन तेजस्वी यादव, तृणमूल दीदी ममता बनर्जी और आप नेता अरविंद केजरीवाल ये चेहरे भले ही अलग हों, लेकिन इनकी ढोल जैसी घोषणाओं और खोखली राजनीति का चरित्र एक ही है।

'बिहार, बंगाल और दिल्ली के बाद अब यूपी की बारी'

उन्होंने आगे लिखा कि बिहार ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को, पश्चिम बंगाल ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को और दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को नकार दिया है। अगला नंबर समाजवादी पार्टी का है, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में एक बार फिर उखाड़ फेंकेगी।

'PDA यानी परिवार डेवलपमेंट एजेंसी'

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि सपा के मुंह से महिला सुरक्षा और महिला सम्मान की बात करना एक छलावा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब जानती है। 2012 से 2017 के दौरान जब सपा की सरकार थी तो प्रदेश में गुंडागर्दी, अपराध, माफियाराज और दंगाइयों को संरक्षण मिला हुआ था। केशव प्रसाद ने सपा की पसंदीदा नारे पीडीपी (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पर तंज कसते हुए इसे 'परिवार डेवलपमेंट एजेंसी' बताया है।

सपा सरकार में 12वीं पास बेटियों को मिलेंगे लैपटॉप

आपको बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यूपी में अगर उनकी सरकार बनती है तो प्रदेश की हर 12वीं पास बेटी को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा हर महिला को सालाना 40 हजार रुपये देने की भी बड़ी घोषणा की गई है।