लखनऊ

सीएम योगी के कार्यक्रम में बिजली हुई गुल, शुरू होते ही रोकना पड़ गया अपना संबोधन

प्रदेश में प्रतिदिन 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाली योगी सरकार को थोड़े समय के लिए ही सही पर बिना बिजली के चलते समस्या का सामना करना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 10:05 PM IST
CM yogi
CM yogi

लखनऊ. प्रदेश में प्रतिदिन 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाले सीएम योगी को थोड़े समय के लिए ही सही पर बिना बिजली के चलते समस्या का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि आज गुरुवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह राजधानी में थे और यूपी में बिजली समस्या पर समीक्षा बैठक भी की थी। इस दौरान ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना’ के तहत बागपत को 'सौभाग्य' जिला भी घोषित किया, जिसके अंतर्गत वहां के सभी 281 गांवों में सभी घरों को बिजली कनेक्शन जारी हो चुके हैं।

ऐसे गुल हुई बिजली-

वहीं शाम को लखनऊ में फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक में सीएम योगी पहुंचे, जिसमें वो लोगों के सम्बोधित करने के लिए जैसी ही पोडियम के पास आए कि अचानक बिजली गुल हो गई और हॉल में अंधेरा छा गया। ऐसा लगा कि कुछ सेकेंड में बिजली आ जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और सीएम योगी को अपना संबोधन रोकना पड़ गया। कार्यक्रम में करीब 10 मिनट तक बिजली गुल रही। यह देख कार्यक्रम की प्रबंधन टीम में हड़कंप मच गया। हालांकि 10 मिनट बाद बिजली आ गई और सीएम ने अपना संबोधन जारी रखा।

सीएम योगी ने इस पर दिया बयान-

वैसे इस दौरान सीएम ने कारण पूछा तो पता चला कि यूपी बिजली विभाग की जगह जेनेरेटर से पावर का इंतजाम किया गया था। इसर पर योगी ने तंज कसते हुए कहा कि जब लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं तो धोखा खाना पड़ता है। अब लोगो को यूपी बिजली पर भरोसा करना चाहिए।

ऊर्जा विभाग की हुई थी समीक्षा बैठक-

उससे पहले आज शास्त्री भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक थी जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए थे। समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के सिंह, यूपी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व कई अधिकारी मौजूद रहे।

Published on: