26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा सरकार के एक और प्रोजेक्ट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब

योगी सरकार एक बार फिर पूर्व की अखिलेश यादव सरकार के एक और अन्य प्रोजेक्ट का दोबारा उद्घाटन करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Sep 2018, 4:15 PM IST

Akhilesh says Yogi can not rule UP, as he dose not know

Akhilesh says Yogi can not rule UP, as he dose not know

लखनऊ. योगी सरकार एक बार फिर पूर्व की अखिलेश यादव सरकार के एक और अन्य प्रोजेक्ट का दोबारा उद्घाटन करने जा रही है। लखनऊ मेट्रो और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के बाद अब योगी सरकार पूर्व की सपा सरकार के ‘काउ मिल्क प्लांट’ का दोबारा उद्घाटन करने जा रही है। 2015 में सपा सरकार द्वारा अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में यूपी के पहले काउ मिल्क प्रोडक्शन सेंटर की स्थापना हुई थी, जिससे गौ-संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

बाबा रामदेव को देंगे मुकाबला-

यूपी में सरकारी उपक्रम काऊ मिल्क प्रोडक्शन यूनिट लगने के एक मकसद यूपी में पतंजलि और मदर डेयरी से कम्पटीशन देना भी है। इन दोनों ही कंपनियों को अखिलेश सरकार के कार्यकाल में ही काऊ मिल्क प्रोडक्शन यूनिट लगाने की अनुमति दी गयी थी।

कन्नौज में दीवाली तक होगा उद्घाटन-

कनौज में स्थापित इस काऊ मिल्क प्लांट का सीएम योगी दीपावली तक उद्घाटन करेंगे। यह उत्तर प्रदेश की पहली और देश की अनूठी डेयरी होगी जहां प्रतिदिन एक लाख लीटर सिर्फ गाय का ही दूध उत्पादित होगा। इसके अलावा गोवंश को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार गाय के दूध पर किसानों को प्रति लीटर कम से कम 10 रुपए की सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज, दिया ये बयान-

यह देख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है और उन्हें कुछ अपना काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर कहा कि गौ-वंश के संवर्धन हेतु हमने गौ-दुग्ध का अधिक मूल्य रखते हुए ‘काउ मिल्क प्लांट’ की संकल्पना की थी, जिससे कि प्रोत्साहनकारी मूल्य गौ-संरक्षण के लिए प्रेरित करे और गाय लावारिस न हों। हम तो प्रदेश के पोषण स्तर को सुधारने के लिए अमूल के भी 2 प्लांट लाये थे, ये सरकार भी तो कुछ काम करे।