लखनऊ

‘न रोजगार मिला, ना ही महंगाई कम हुई’, सपा नेता फखरुल हसन चांद बोले- भाजपा ने केवल हिंदू-मुसलमान का मुद्दा उठाया है

Fakhrul Hasan Chand: सपा नेता फखरुल हसन चांद ने भाजपा पर रोजगार, महंगाई और विकास के मुद्दों पर निशाना साधा। उन्होंने UCC और हिंदू-मुसलमान के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए।
2 min read
• •
Oct 03, 2026
Fakhrul Hasan Chand
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चंद (IANS Photo)

Uttar Pradesh Politics News:लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने भाजपा पर विकास और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में न बुलेट ट्रेन बनी, न स्मार्ट सिटी और न ही रोजगार मिला, जबकि महंगाई भी कम नहीं हुई। फखरुल हसन चांद ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदू-मुसलमान और UCC जैसे मुद्दों के आसपास राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में UCC लागू कर भाजपा जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से बांटना चाहती है।

इमरान मसूद ने UCC पर साधा निशाना

उधर, सहारनपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने भी उत्तराखंड में UCC लागू किए जाने को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की समस्याएं दूर नहीं हुई हैं। मसूद ने आरोप लगाया कि बीजेपी देश को दूसरे मुद्दों में उलझाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इनके द्वारा UCC लागू करने से कौन सा चमत्कार हो गया है? ये केवल देश को लोगों को उलझाकर रखना चाहते हैं। इन्हें जो करना है इन्हें करने दीजिए हम (कांग्रेस) जब सत्ता में आएंगे तब हम सब ठीक कर देंगे।

फॉर्म 7 का बहुत बड़ा खेल है- इमरान मसूद

इमरान मसूद ने चुनाव से जुड़े फॉर्म 7 का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां भी कई फॉर्म 7 पकड़े गए थे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फॉर्म 7 का बहुत बड़ा खेल है। चुनाव आयोग को बर्बाद कर दिया है। ज्ञानेश कुमार ने देश का चुनाव आयोग पर जो भरोसा था उसे पूरी तरह से तोड़ दिया है।

गुजरात UCC पर रशीदी का बयान

दिल्ली में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने गुजरात में UCC बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर प्रतिक्रिया दी। रशीदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि उत्तराखंड में आपने जो UCC लागू किया था, क्या वहां तमाम बेरोजगारों को रोजगार मिल गया? क्या वहां महंगाई कम हो गई? क्या वहां की शिक्षा व्यवस्था सही हो गई? यह सब कुछ छोड़कर UCC लाकर जानबूझकर हिंदू-मुसलमान या मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा करना और जानबूझकर अपने वोट इकट्ठे करना एक नया चलन बन गया है। उन्हेंने कहा कि संविधान ने धार्मिक आधार पर मुसलमानों को जो अधिकार दिए हैं, उनमें छेड़छाड़ करने की कोशिश क्यों की जा रही है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

Updated on:
03 Oct 2026 12:05 pm
Published on:
03 Oct 2026 10:19 am