लखनऊ

‘सवाल उठते ही बदल जाती है प्रक्रिया’ SIR नोटिस में बदलाव पर SP प्रवक्ता फखरुल हसन का हमला, बोले- चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं बचा

Fakhrul Hasan Chand: SIR नोटिस में बदलाव की खबरों पर SP प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल उठने पर प्रक्रिया बदल जाती है और चुनाव आयोग BJP के निर्देश पर काम कर रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2026, 1:56 PM IST
Fakhrul Hasan Chand
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चंद (IANS Photo)

Uttar Pradesh News: SIR नोटिस में बदलाव की खबरों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चंद ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर इतने सवाल कभी आजादी के बाद से नहीं उठे। सवाल उठता है तो प्रक्रिया में बदलाव कर दिया जाता है और कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट को फैसलों में हस्तक्षेप करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के रहते चुनाव आयोग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं कि विपक्ष की शिकायतों पर चुनाव आयोग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। सपा नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम करता है। ये विपक्ष के आरोप हैं, चुनाव आयोग इन दावों को स्वीकार नहीं करता और अपनी निर्णय प्रक्रिया को संस्थागत तथा सर्वसम्मत बताता रहा है।

2022 के चुनाव से कुंदरकी तक का हवाला

सपा नेता ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर 18 से ज्यादा शपथपत्र दिए गए थे, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने रामपुर समेत उत्तर प्रदेश के अन्य चुनावों का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि कई जगह मतदाताओं को मतदान से रोका गया।

उन्होंने विशेष रूप से कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव 2024 का उदाहरण दिया। सपा की ओर से उस चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन पर मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप लगाए गए थे। उस समय चुनाव आयोग ने भी मतदान के दिन मुरादाबाद जिले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था।

'चुनाव आयोग ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की'

सपा नेता ने कहा कि “मतदाताओं को वोट ही नहीं डालने दिया गया और इसके विजुअल मौजूद हैं।” उन्होंने दावा किया कि कुंदरकी में लाठी-डंडे और बंदूक के दम पर मतदाताओं को रोकने की घटनाएं कैमरे में दर्ज हुईं, लेकिन चुनाव आयोग ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका अंपायर की नहीं, बल्कि खिलाड़ी की भूमिका जैसी है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष के सवाल लगातार बने हुए हैं।

हालांकि चुनाव आयोग ने SIR को लेकर सामने आए आंतरिक मतभेदों पर कहा है कि अलग-अलग राय, टिप्पणियां और सुझाव संस्थागत विचार-विमर्श का सामान्य हिस्सा हैं और आयोग के अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

चुनान आयोग को जवाब देना पड़ेगा- अंकित भारती

उधर, सपा विधायक अंकित भारती ने तीनों चुनाव आयुक्तों की बैठक पर कहा कि भाजपा के लोग एक बार फिर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार सब जनता के सामने आ चुका है कि कैसे भाजपा के लोग और चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार ने एक साथ मिलकर कैसे सभी प्रदेशों में धांधलेबाजी करने का काम किया है और लोगों के वोट देने का अधिकारों को छीनने का काम किया है। जनता अब सब समझ चुकी है। और यकीनन चुनाव आयोग को इस चीज का जवाब देना पड़ेगा।

Updated on:
27 Sep 2026, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7