27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP सांसद के विरोध-प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का निशाना, कहा- भ्रष्ट व्यवस्था की तस्वीर छिपाई नहीं जा सकी

Lucknow Waterlogging: लखनऊ में जलभराव के बीच भाजपा सांसद के विरोध-प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पानी में चलकर वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया और जब अपना हाता डूबा, तब जलभराव की समस्या याद आई।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Sep 27, 2026

Akhilesh Yadav

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (photo- x @samajwadiparty)

Akhilesh Yadav: लखनऊ में जलभराव के बीच भाजपा सांसद के विरोध-प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी में भाजपा सांसद का यह विरोध-प्रदर्शन टाला भी जा सकता था और भ्रष्ट व्यवस्था की तस्वीरों को छपने से छुपाया भी जा सकता था, लेकिन पानी में चलकर बाकायदा वीडियो बनाकर उसे प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि इससे यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भाजपा सांसद आखिरकार लखनवी चाल को समझ गए हैं। अखिलेश ने कहा कि अब भाजपा के अंदर ही ‘गोरखपुर बनाम गोरखपुर’ हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सच तो ये है कि जब पानी में डूब गया इनका अपना हाता, तब याद आया इनको कि किसी को ‘हाता नहीं भाता।