लखनऊ

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी पति ने दिया तीन तलाक, धक्के मार कर घर से निकला, ये वजह आई सामने

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा को पति ने तीन तलाक दे दिया है। दहेज में 20 लाख और फ्लैट की मांग मारपीट व हत्या की कोशिश करने का पीड़िता ने आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Feb 04, 2026
मुनव्वर राणा फोटो सोर्स विकिपीडिया

मशहूर शायर स्वर्गीय मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राणा ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोपों को लेकर हिबा ने थाना सआदतगंज में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिबा राणा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2013 में सैयद मोहम्मद साकिब से सुन्नी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। निकाह के समय उनके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। जिसमें सोने और हीरे के गहनों के साथ करीब 10 लाख रुपये नकद शामिल थे। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें

मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर भड़के शंकराचार्य, कहा उनकी मुसलमानी भाषा बता रही… जानिए अयोध्या GST अफसर को लेकर क्या कहा

20 लाख रुपये एक फ्लैट के लिए लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न

हिबा का आरोप है कि पति साकिब और ससुर सैयद हसीब अहमद लगातार 20 लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उन्होंने बताया कि पति कई बार उनके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की कोशिश भी की गई।

गाली गलौज देते हुए बहन के सामने ही दिया तीन तलाक


पीड़िता के अनुसार, जब इस पूरे मामले की जानकारी उनके पिता को हुई तो उन्होंने शांति बनाए रखने के लिए ससुराल वालों की कुछ मांगें पूरी कर दीं। इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली। 9 अप्रैल 2025 को एक बार फिर ससुराल पक्ष ने तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग रखी। असमर्थता जताने पर पर उनके साथ मारपीट की गई। और जान लेने का प्रयास किया गया। जिसमें वे किसी तरह बच पाईं।
हिबा ने बताया कि उसी दिन उनकी बहन अर्शिया राणा उर्फ तीना उनसे मिलने ससुराल आई थीं। आरोप है कि इस दौरान साकिब ने गाली-गलौज करते हुए हिबा को बहन के सामने ही तीन तलाक दे दिया। और दोनों को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं, हिबा के दोनों बच्चों को घर में ही रोक लिया गया।

रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद हिबा ने थाना सआदतगंज में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई। लेकिन mediation सफल न होने पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
04 Feb 2026 07:34 am
Published on:
04 Feb 2026 07:33 am
Also Read
View All

अगली खबर