लखनऊ

नोएडा में आयोजित होगी ‘फर्स्ट स्टार्ट-अप’ इन्वेस्टर्स समिट

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन नोएडा कैंपस में 'फर्स्ट स्टार्टअप इन्वेस्टर्स समिट' का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 4:47 PM IST
career tips in hindi,jobs in hindi,management mantra, jobs in india, business tips in hindi
new start up

लखनऊ. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन नोएडा कैंपस में 'फर्स्ट स्टार्टअप इन्वेस्टर्स समिट' का आयोजन किया जाएगा। ये समिट 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस इन्वेस्टर्स समिट में 1500 करोड़ के काम्बाइंड पोर्टफोलियो के साथ स्टार्ट-अप इन्वेस्टमेंट हेतु प्रतिष्ठित लगभग 10 से अधिक इन्वेस्टर्स पूरे देश से पधार रहे हैं| इस स्टार्ट-अप समिट में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को बेहतर स्टार्ट-अप मिलने की सम्भावना है। इस बात की जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने लखनऊ में दी।

Boot कैंप का भी आयोजन

वहीं 24 एवं 25 जुलाई 2018 को यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में Boot कैंप का आयोजन किया जाएगा। Boot कैंप के आयोजन का उद्देश्य यूनिवर्सिटी के सम्बद्ध संस्थानों से कलाम स्टार्ट-अप परिक्रमा में चयनित छात्र-छात्राओं को स्टार्ट-अप से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है| बता दें कि पिछले कुछ साल में नवाचारों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विवि के द्वारा पूरे प्रदेश में कलाम स्टार्ट-अप परिक्रमा का आयोजन किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक स्टार्ट-अप परिक्रमा के 14 संस्करण सफलता पूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं को अपने इनोवेटिव विचारों को मूर्तरूप प्रदान करने लिए स्वतंत्र मंच प्राप्त हुआ है और 2000 से ज्यादा बिजनेस प्लानों को गति मिली है| पूर्वांचल और बुंदेलखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में प्राविधिक शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को कलाम स्टार्टअप परिक्रमा ने नवाचारों में माध्यम से स्वरोजगारपरक बनाने का सफल प्रयास किया है| पूरे प्रदेश से स्टार्ट-अप परिक्रमा में अपने उत्क्रष्ट आईडियाज के माध्यम से विजयी हुए 46 छात्र-छात्राएं एवं 14 अन्य चयनित छात्र-छात्राएं इस दो दिवसीय कैंप में प्रतिभाग करेंगे।

कलाम साहब को दी जाएगी श्रृद्धांजलि

एकेटीयू द्वारा 27 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पूण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली के प्रवासी भारतीय भवन, चाणक्यपुरी में इंटरनेशनल यूथ कॉन्क्लेव ऑन लाइवेबल अर्थ प्लेनेट के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा| इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, एरोनॉटिकल सिस्टम, डीआरडीओ की डायरेक्टर जर्नल टेसी थामस एवं केंट आरओ सिस्टम के फाउंडर चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर महेश गुप्ता विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के साथ मंचासीन रहेंगे। इस कॉन्क्लेव में 600 से अधिक डेलीगेट्स सहभाग करेंगे। इन कार्यक्रमों का संयोजन विवि के डीन यूजी एवं टेक्युप-थ्री के समन्वयक प्रो विनीत कंसल एवं विवि के के-सीआईआईएस के एडवाइजर सृजन पाल द्वारा किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज