लखनऊ

बिहार जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, BJP सांसद ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ में कराई लैंडिंग

नई दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस (Flight caught in turbulence) में फंस गई। इसके बाद फ्लाइट के कैप्टन और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी (BJP MP Rajeev Pratap Rudy) ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लाइट को लखनऊ में सुरक्षित लैंड कराया।
2 min read
May 08, 2026
Indigo Flight
इंडिगो विमान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस (Flight turbulence) में फंस गई तो कैप्टन राजीव प्रताप रूडी (Captain Rajiv Pratap Rudy) ने उसे लखनऊ की ओर मोड़ दिया। इसके बाद प्लाइट की लखनऊ में सुरक्षित लैडिंग कराई गई। दरअअसल, खराब मौसम की वजह से विमान को पटना से लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया और वहां इसकी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद विमान के कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने खुद सभी यात्रियों को सुरक्षित होने की जानकारी दी। ये सुनकर सभी यात्री खुशी से तालियां बजाने लगे।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी राजनीति में सक्रिय होने के साथ ही पेशे से कमर्शियल पायलट हैं। गुरुवार को नई दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई। इस फ्लाइट का संचालन कैप्टन राजीव प्रताप रूडी कर रहे थे। टर्बुलेंस में फंसने के बाद बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने फ्लाइट को लखनऊ की तरफ डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई।

दरअसल खराब मौसम की वजह से विमान को पटना से लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया और वहां इसकी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद विमान के कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने खुद सभी यात्रियों को सुरक्षित होने की जानकारी दी। ये सुनकर सभी यात्री खुशी से तालियां बजाने लगे।

कैप्टन से कहा- अब आप ताली बजा सकते हैं

राजीव प्रताप रूडी इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 ने नई दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के टेकऑफ के कुछ देर बाद मौसम खराब हो गया। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई और हिचकोले खाने लगी। ऐसे माहौल में यात्री घबरा गए। कई यात्री घबरा गए और केबिन में कुछ देर तनाव की स्थिति रही। लखनऊ में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद कैप्टन राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों से कहा- अब आप ताली बजा सकते हैं। आप सुरक्षित लैंड कर चुके हैं। कैप्टन के मुंह से ये शब्द सुनकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Updated on:
08 May 2026 03:34 pm
Published on:
08 May 2026 03:06 pm
Also Read
View All