लखनऊ

फ्लाईओवर गिरने की घटना पर सीएम योगी व पीएम मोदी ने जताया दुख, तुरंत दिए ये आदेश

सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है, तो वहीं जिला प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 8:02 PM IST
cm yogi adityanath
Yogi

लखनऊ. वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने की घटना ने प्रदेश भर में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे मजदूरों सहित करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है, वहीं अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इस औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं यूपी सीएम ऑफिस की ओर से मामले पर बयान आया है। वहीं पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।

यूपी सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है, तो वहीं जिला प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ट्वीट में लिखा है, "यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।" इसी के साथ ही सीएम योदी ने घटना पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जिसको 48 घंटे के भीतर सुस्पष्ट और विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात-

वहीं पीएम मोदी ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मैं आशा करता हूं कि जो जख्मी हैं वो जल्द ही ठीक हो जाएं। पीएम मोदी ने सीएम योगी से मामले में बात की है और तुरंत राहत कार्य को तेज करने की जानकारी दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर दी है।

कई लोगों के मरने की है आशंका-

वाराणसी में कैंट स्टेशन के सामने सड़क पर बन रहे फ्लाई ओवर का पिलर गिरा है जिसके नीचे करीब 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पिलर के नीचे कई गाडिय़ां भी दब गई हैं। आज शाम को हुए इस हादसे से अफरा तफरी मच गई है। एक दर्जन से अधिक बाइक तथा कार इसकी चपेट में आ गए। पिलर इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इस दौरान भागादौड़ी और अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश में कई लोग गिरकर घायल भी हो गए।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े