
Yogi
लखनऊ. वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने की घटना ने प्रदेश भर में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे मजदूरों सहित करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है, वहीं अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इस औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं यूपी सीएम ऑफिस की ओर से मामले पर बयान आया है। वहीं पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।
यूपी सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है, तो वहीं जिला प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ट्वीट में लिखा है, "यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।" इसी के साथ ही सीएम योदी ने घटना पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जिसको 48 घंटे के भीतर सुस्पष्ट और विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
पीएम मोदी ने की सीएम योगी से बात-
वहीं पीएम मोदी ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मैं आशा करता हूं कि जो जख्मी हैं वो जल्द ही ठीक हो जाएं। पीएम मोदी ने सीएम योगी से मामले में बात की है और तुरंत राहत कार्य को तेज करने की जानकारी दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर दी है।
कई लोगों के मरने की है आशंका-
वाराणसी में कैंट स्टेशन के सामने सड़क पर बन रहे फ्लाई ओवर का पिलर गिरा है जिसके नीचे करीब 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पिलर के नीचे कई गाडिय़ां भी दब गई हैं। आज शाम को हुए इस हादसे से अफरा तफरी मच गई है। एक दर्जन से अधिक बाइक तथा कार इसकी चपेट में आ गए। पिलर इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। इस दौरान भागादौड़ी और अपनी-अपनी जान बचाने की कोशिश में कई लोग गिरकर घायल भी हो गए।
Published on:
15 May 2018 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
