लखनऊ

गर्मी में कम किराए में AC Bus का लुत्फ लेंगे शहर के लोग, जानिए क्या है किराया

गर्मी के मौसम में परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधा को लेकर बहुत सजग है। पर्यावरण मंत्री ने 10 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2023, 7:39 AM IST
 दिखेगी यात्रियों के लिए  इलेक्ट्रिक बसें
दिखेगी यात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक बसें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर को और स्मार्ट बनाने की दिशा में पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंगलवार बसें रूटों पर शुरू

बसें स्वालेनगर से कर्मचारी नगर बाईपास, डेलापीर चौराहा, स्टेडियम रोड प्रेमनगर धर्म कांटा चौराहा होते हुए शहर के कई चौराहों से गुजरेगी। अपने गंतव्य सैटेलाइट और कलेक्ट्रेट चौराहे पर लोग बसों से पहुंचेंगे।

इसको लेकर बरेली स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के सीईओ दीपक चौधरी और सहायक प्रबंधक राजेश पाठक ने बसों के दो रूट फाइनल किए हैं। सोमवार से 10 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। मंगलवार से 14 और बसें इन रूटों पर शुरू कर दी जाएंगी।

गर्मी में एसी बसों से सफर होगा सुहाना हर 10 मिनट में मिलेगी बस

शहर में सड़कों के निर्माण कार्य कुतुब, किला, अटल फ्लाईओवर की वजह से सिटी बस सेवा काफी दिनों से बंद थी। इस वजह से 14 बसों को फरीदपुर देहात रूट पर चलाया जा रहा था। दस बसें पिछले तीन माह से खड़ी थी। शहर में टूटी सड़कें, निर्माणाधीन सड़क फ्लाईओवर की वजह से उनका संचालन नहीं हो पा रहा था।


नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि सोमवार को 10 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। 14 बसों को स्वालेनगर से शहर के अंदर चौराहों से शुरू कर दिया गया है। गर्मी में लोग एसी बसों का लुत्फ लेंगे। हर 10 मिनट में एक बस का संचालन किया जाएगा। इससे शहर में आने जाने में लोगों को सहूलियत होगी।प्राइवेट वाहनों का घटेगा लोड

इलेक्ट्रिक बसों से होगा सफर नहीं लगेगा जाम

शहर में प्राइवेट वाहनों का लोड बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से पूरा शहर आए दिन जाम रहता है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्राइवेट वाहनों का लोड कम होगा। हर 10 मिनट में लोगों को इलेक्ट्रिक बस मिलेगी। इससे वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसका किराया भी काफी कम रखा गया है। बस के इंतजार में लोगों को ज्यादा देर तक रुकना नहीं पड़ेगा।

शहर के मुख्य चौराहों से होकर गुजरेगी इलेक्ट्रिक बसें

रूट 1
स्वाले नगर (सिटी बस स्टेशन)-डेलापीर-डीडीपुरम- बरेली कॉलेज-सेटेलाइट(14 किलोमीटर)-: सम्पूर्ण रूट- स्वाले नगर से कर्मचारी नगर,भास्कर हास्पिटल,बसन्त विहार चौराहा,मिनी बाईपास, न्यू बस डिपो इज्जत नगर,आईवीआरआई, डेलापीर चौराहा,डीडीपुरम,सलेक्शन प्वाइन्ट चौराहा, ओल्ड पासपोर्ट,अशोक मेंहदीरत्ता हास्पिटल,प्रेमनगर धर्मकांटा,प्रेमनगर थाना,माधोबाड़ी,ईंट पंजाया चौराहा,बरेली कॉलेज पूर्वी गेट,विकास भवन,गांधी उद्यान,बियावान कोठी,मालियों की पुलिया,ईसाई की पुलिया और सैटेलाइट।

रूट 2

स्वालेनगर, कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत विहार चौराहा, मिनी बाईपास, इज्जतनगर स्टेशन, आईवीआरआई, डेलापीर, कुर्मांचल नगर, एयरफोर्स गेट, फन सिटी, फिनिक्स मॉल, महानगर कालोनी, 100 फुटा रोड, संजय नगर बजरंग ढाबा, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, पशुपति नाथ मंदिर, बीसलपुर चौराहा, पासपोर्ट आफिस, सतीपुर चौराहा, तिरंगा होटल, सैटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया, मालियो की पुलिया, श्यामगंज, काली बाड़ी, बरेली कालेज, पटेल चौकी, अयूब खां चौराहा, मिशन हॉस्पिटल, चौकी चौराहा, कचहरी डीएम ऑफिस, जंक्शन।

किमी किराया

0-3 11 रुपये

03-06 16 रुपये

06-10 22 रुपये

10-14 27 रुपये

14-19 30 रुपये

19-24 35 रुपये

24-30 40 रुपए

30-36 45 रुपये

36-42 50 रुपये

Published on: