26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में 11 साल की लड़की को मनचले करते थे परेशान, घर पर फेका बम

लखनऊ के बिंद नगर में अचानक से हंगामे और जोर - जोर से कुछ फटने की आवाज आने लगी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 20 Mar 2023, 1:30 PM IST

लखनऊ में 11 साल की लड़की को मनचले करते थे परेशान, घर पर फेका बम

लखनऊ में 11 साल की लड़की को मनचले करते थे परेशान, घर पर फेका बम

लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित बिंद नगर में रहने वाली महिला के घर पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों का मन इससे भी नहीं भरा तो उस महिला के घर पर बमबारी शुरू कर दी। बमबारी की आवाज से इलाके में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए साक्ष्य भी इकट्ठा किए।

यह भी पढ़ें: Video: लखनऊ के पेट्रोल पंप पर जमकर हुआ बवाल

सुनिए पीड़ित महिला ने क्या कहा

आपको बता दें कि दुबग्गा इलाके में रहने वाली महिला के घर पर बीती देर रात बमबारी की गई है। महिला का कहना है, 4 लोगों ने उसके घर पर बम से हमला किया है। महिला की मानें तो बदमाशों ने उसके घर को काफी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें: Viral Video : डॉक्टर बोले 10 मिनट में लखीमपुर से लखनऊ पहुंचा

महिला का आरोप है की उसकी 11 वर्षीय बेटी से कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति उसके साथ अक्सर छेड़खानी करते थे, जिसका उसने विरोध किया था। आरोप है कि बदमाशों ने धमकी दी थी कि तुम्हारा घर बम से उड़ा देंगे।

एसपी काकोरी दिलीप सिंह बोले- घर पर पटाखे फोड़े गए

एसपी काकोरी दिलीप सिंह का कहना है कि महिला के घर पर पटाखा फोड़ा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।।