UP Politics: पूर्व CM दिनेश शर्मा ने SIR को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आप रोहिंग्या और घुसपैठियों के साथ हैं? जानिए उन्होंने और क्या-क्या कहा?
UP Politics: BJP सांसद और यूपी के पूर्व CM दिनेश शर्मा ने SIR, बिहार चुनाव और छठी मैया पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
BJP सांसद दिनेश शर्मा ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के दूसरे चरण पर कहा कि यह चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है, जो पिछली कांग्रेस सरकारों के दौरान भी कई बार की गई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आयोग की एक सामान्य प्रक्रिया है। कांग्रेस की सरकारों के समय में भी यह कई बार हो चुका है। पिछली बार SIR 2003 में हुआ था। 2003 को आधार बनाकर इस बार किया जा रहा है।
SIR को लेकर दिनेश शर्मा ने विपक्ष से सवाल किया कि क्या आप रोहिंग्या और घुसपैठियों के साथ हैं? उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि इससे आपको क्या आपत्ति है? रूल बनाया आपने, वर्णन हुआ संविधान में, पारदर्शी और फेयर चुनाव जनता चाहती है। इन सारी चीजों के अनुपालन में अगर चुनाव आयोग SIR के द्वारा वोटर लिस्ट को संशोधित कर रहा है तो इसमें गलत क्या है?
BJP सांसद ने विपक्ष से सवाल किया कि आखिर आप क्या चाहते हैं…जो मरे हुए लोग हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में हों? क्या आप चाहते हैं कि जो लोग प्रदेश से जाकर कहीं और बस गए, उनके नाम वोटर लिस्ट में हों? क्या आप चाहते हैं कि रोहिंग्या और घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हों? तो आपकी यह चाहत पूरी होने वाली नहीं है। दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्षता और पारदर्शिता से चुनाव कराता है, तो आपको विपक्ष के दायित्वों का पालन करना चाहिए। आपको अपने समय में किए गए काम से इसकी तुलना करनी चाहिए।
RJD नेता तेजस्वी यादव के हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के वादे पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि वे केवल झूठ फैलाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 3.16 लाख करोड़ का बजट है और आप 6 लाख करोड़ का वेतन देने की बात करते हैं। आप झूठ बोलते हैं। झूठ मत फैलाओ, बिहार के लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। उनको बरगलाया नहीं जा सकता। छठी मैया को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को हिंदू संस्कृति की जानकारी नहीं है। छठी मैया के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है।