
लखनऊ. Former CM Kalyan Singh Health Bulletin by SGPGI उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों के बीच एसजीपीजीआई ने उनका हेल्थ बुलेटिन अपडेट किया है। बुलेटिन में बताया गया है कि पूर्व सीएम क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती हैं और पहले से बेहतर हैं। वह हेमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं। कल्याण सिंह तबियत में लगातार सुधार दिखा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार कल्याण सिंह के चिकित्सीय महत्वपूर्ण मानदंड स्थिर हैं। कल्याण सिंह का इलाज सीसीएम, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ संकाय द्वारा किया जा रहा है। तीन जुलाई को कल्याण सिंक की तबियत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती किया गया था।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
कल्याण सिंह की तबियत को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जानकारी ले रहे हैं। तमाम अफवाहों के बीच उन्होंने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह के पौत्र से बात कर उनका हालचाल जाना।
पीएम ने ट्वीट किया कर कहा कि उन्हें खुशी हुई कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत में कल्याण सिंह ने उन्हें याद किया। मेरे जेहन में भी कल्याण सिंह जी के साथ बातचीत की कई यादें हैं। उनसे बात करने से हमेशा सीखने को मिलता रहा है। देश भर में असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के स्वास्थ्य में तेज सुधार की प्रार्थना कर रहे हैं। कल जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य अस्पताल में उनसे मिलने गए। मैंने अभी उनके पौत्र से बात की और उनकी स्वास्थ्य का हाल जाना है।