पांच विभागाध्यक्षों की निगरानी में हैं कल्याण :- एसजीपीजीआइ में पांच विभागाध्यक्षों की निगरानी में उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) में रखा गया है। एसजीपीजीआइ के निदेशक प्रो. डा. आरके धीमन ने बताया कि कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है। उन्हें सीसीएम में रखा गया है। उनकी सेहत की निगरानी के लिए सीसीएम के विभागाध्यक्ष प्रो.डा. बनानी प्रसाद, न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डा.सुनील प्रधान, एंडोक्राइनोलाजी के विभागाध्यक्ष डा. ईश भाटिया, नेफ्रोलाजी के विभागाध्यक्ष डा. प्रो.नारायण प्रसाद, व कार्डियोलाजी के प्रो.डा. पीके गोयल की टीम बनाई गई है।