लखनऊ

दलितों-पिछड़ों के अधिकारों पर योगी सरकार डाका डाल रही : अजय कुमार लल्लू

अजय कुमार लल्लू बोले - क्या योगी सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में अपील करेगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2023, 7:08 PM IST
 उच्च न्यायालय में करेंगे अपील
उच्च न्यायालय में करेंगे अपील

लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाये। सरकार जान बुझ कर उनके अधिकार आरक्षण से उन्हें वंचित कर रही।

पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों के भविष्य निधि का पैसा इन्वेस्ट

यूपी में बिजली कर्मी की हड़ताल पर बोले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कहा कि पूर्व ऊर्जा मंत्री थे। उस समय डीएचएलएफ ने सरकार से विद्युत विभाग के कर्मचारियों के भविष्य निधि के पैसे को इन्वेस्ट किया। उसे भारी घोटाला सामने आया था। सीबीआई ने भी चार्जशीट किया। वही पुलिस ने भी जांच की और माना की बड़ा घोटाला हुआ है। सरकार ने जांच के बाद कहा कि सभी बिजली कर्मचारियों के भविष्य निधि का पैसा वापस करेंगे।

उच्च न्यायालय में करेंगे अपील

पूर्व प्रदेश अजय कुमार लल्लू का कहना है कि सवाल करने पर सरकार ने मेरे ऊपर एक साल की सजा और दस हजार मानहानि का दावा किया था। जिसमें न्यायालय के माध्यम से मुझे सजा दी गयी थी। जिस पर मेरे अनुरोध करने पर मुझे जमानत दे दी गई। मैं आगे उच्च न्यायालय में अपनी याचिका प्रस्तुत करेंगे। न्यायालय से अनुरोध करूंगा कि मुझे न्याय देने का कष्ट करें। मुझे कोर्ट पर मुझे विश्वास है।

बिजली कर्मी दिन रात काम करते है, लेकिन सरकार बिजली कर्मियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही । कांग्रेस पार्टी बिजली कर्मचारियों के साथ है। निजीकरण के तरफ जा रही, यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। संयुक्त कर्मचारी भी अपनी मांगो को लेकर आक्रोशित हैं।

Updated on:
19 Mar 2023, 7:08 PM IST
Published on: