लखनऊ

बारिश बनी आफत: गंगा, सरयू, शारदा और गंडक नदी लाल निशान के करीब, 24 घंटों में 4 मौतें

Aug 04, 2024
Uttar Pradesh government
Uttar Pradesh government

बारिश बनी आफत: यूपी में भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा नदी पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुकी है और अब सरयू, शारदा और गंडक नदियां भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदियों में पानी का तेज बहाव देखते हुए इनके खतरे के निशान को पार करने की संभावना बनी हुई है। बाढ़ के कारण पिछले चौबीस घंटों में कुल 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

बाढ़ का कहर

अब तक राज्य के 27 जिलों की 78 तहसीलों की 1.60 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। 149 गांव जलमग्न हो गए हैं। प्रयागराज, बांदा और चित्रकूट में अगले चौबीस घंटों में बाढ़ का पानी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बाढ़ के चलते सरकार ने कुल 17 लोगों के मरने की पुष्टि की है और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

सुरक्षित स्थानों पर भेजी गई आबादी

प्रभावित जिलों की लगभग सत्रह हजार आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बदायूं में कचलाब्रिज के पास गंगा नदी 162.91 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के पलिया कलां और बाराबंकी के एल्गिन बैराज में शारदा नदी, अयोध्या और बलिया में सरयू नदी भी खतरे के निशान से कुछ इंच की दूरी पर हैं।

Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब