Heavy Rain: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और भीषण बारिश के कारण व्यापक तबाही हुई है। बुधवार को बिजली गिरने से 38 लोगों की जान चली गई, जिसमें प्रतापगढ़ जिले में सबसे अधिक 11 मौतें हुई हैं। अन्य प्रभावित जिलों में सुल्तानपुर, चंदौली, मैनपुरी, प्रयागराज, औरैया, देवरिया, हाथरस, वाराणसी, और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।