Good News: लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल, जो अभी लखनऊ जंक्शन से चल रही है, 15 अगस्त से चारबाग रेलवे स्टेशन से चलने लगेगी। यह निर्णय रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को लिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन से लखनऊ मेल का संचालन चारबाग रेलवे स्टेशन से करने का निर्णय लिया गया है।