UP Development Authority 2024: उत्तर प्रदेश के विकास प्राधिकरण में इस बार बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद, राज्य के प्राधिकरणों में 1 से 2500 नए पद सृजित किए जा रहे हैं। रिक्त 60 से 70 फ़ीसदी पदों को भरा जाएगा, जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह भर्तियां प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व, इंजीनियरिंग, नगर नियोजक और लेखाधिकारियों के पदों पर की जाएंगी।