लखनऊ

Prayagraj Hatyakand: बीजेपी मंत्री बोले- अपराधियों को हाय तौबा करने की जरूरत नहीं, चलती गाड़ी पलट भी सकती है

Umesh Pal Murder Case राठौर ने कहा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सख्त से सख्त सजा मिलेगी ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2023, 4:19 AM IST
विपक्ष का सिर्फ काम, आरोप लगाना
विपक्ष का सिर्फ काम, आरोप लगाना

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा में महामंत्री जेपीएस राठौर ने प्रयागराज में हुए गोलीकांड पर कहा कि मैं अपराधियों से कहना चाहता हूं कि अगर पकड़े जाएं तो बहुत हाय तौबा न करे। गाड़ी पलट भी सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वो खुद जिम्मेदार होंगे।

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था 'मिट्टी में मिला देंगे '

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में कहा था कि मिट्टी में मिला देंगे। अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपने देखा प्रयागराज में क्या हुआ। सभी डरे हुए हैं।


विपक्ष का सिर्फ काम, आरोप लगाना

विपक्ष के आरोपों पर जेपीएस राठौर ने कहा, विपक्ष का काम आरोप लगाना है मैं कहता हूं कि हर तरह का अपराध कम हुआ है। इस घटना को अंजाम देने वालों में शामिल सदाकत खान की भाजपा नेता के पति के साथ फोटो को लेकर मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।सख्त से सख्त सजा मिलेगी। उन्होंने कहा, दोषी किसी भी पार्टी का होगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

Published on: