26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी की धमकियों से परेशान युवती ने मौत को लगाया गले, पूरी वजह

शिकायत करने पर परिजनों ने मारा , युवती की तय हो गई थी शादी , प्रेमी लगातार दे रहा था जान से मारने की धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 28 Feb 2023, 7:14 PM IST

प्रेमी ने दी थी, जान से मारने की धमकी

प्रेमी ने दी थी, जान से मारने की धमकी

यूपी के हरदोई जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिजनों की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी तय होने के बाद उसके प्रेमी ने 2 दिन पहले घर में घुसकर धमकाया था।

यह भी पढ़ें: बेटी को दहेज के साथ खुशी- खुशी किया विदा, फिर भी मार डाली बेटी

पुलिस कर रही कार्यवाही का दावा

प्रेमी और परिजनों की हरकत से परेशान होकर युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी समेत 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बोले - एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भूषण

युवती की तय हो चुकी थी शादी

हरदोई के हरपालपुर इलाके के भटौली गांव अचानक से सनसनीखेज वारदात की सूचना मिली। गांव के एक परिवार की 19 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक वैभव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच जब परिजनों को इस बात की भनक लगी, तो उन लोगों ने युवती की शादी तय कर दी थी। 3 मई को युवती की कन्नौज जनपद में शादी होनी थी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के इंस्पेक्टर ने पहले फसाया प्यार में, फिर किया प्रेग्नेंट, एफआईआर दर्ज

युवती के परिवार वालों को भी धमकाया

शादी की बात पता चलते ही युवती का प्रेमी बौखला गया और युवती को धमकाते हुए घर में घुस गया। प्रेमी ने 2 दिन पहले घर में घुसकर युवती को उसने धमकाया था।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Hatyakand: सपा विधायक पूजा पाल ने लगाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार

युवक की धमकी के बाद युवती के परिजनों ने जब युवक के घर में इस बात की शिकायत की, तो प्रेमी के परिवार सोनू , मोनू और बबलू ने युवती के साथ उसके परिजनों की पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी थी ।

यह भी पढ़ें: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी का वीडियो हुआ वायरल, देखिये कैसे गिनते हैं रुपये


पुलिस ने दर्ज किया गया मुकदमा

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीओ हरपालपुर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि प्रेमी सहित 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पूरे मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अपराधियों को किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। कड़ी से कड़ी कारवाही की जाएगी।