लखनऊ

गर्मी के मौसम में त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए खास उपाय, जानिए एक्सपर्ट से

गर्मी के मौसम में धूप, धूल, प्रदूषण से स्किन हो जाती है खराब, गायब हो जाता है ग्लो, बस थोड़ी सी जानकारी लम्बे समय तक राहत।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2023, 8:02 AM IST
 सुंदर दिखने के 8 तरीके
सुंदर दिखने के 8 तरीके

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा में नमी की मात्रा कम होने लगती है। इसकी वजह धूप, धूल, गरम हवा, प्रदूषण और पसीना आना है। त्वचा में नमी की मात्रा कम हो जाने से वह बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसे में सही मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार लेना, सनस्क्रीन से खुद को प्रोटेक्ट करना, धूप से बचना आदि जरूरी है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें बात

ब्यूटी एक्सपर्ट मोनिका मल्होत्रा कहती हैं कि गर्मी के मौसम में त्वचा की नमी का ध्यान रखना जरूरी है वरना कई प्रकार के रैशेज, रेडनेस, एलर्जी आदि होने का खतरा रहता है। ऐसे में सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर अच्छी कंपनी का ही लगाएं ताकि त्वचा सुरक्षित रहे।


सन क्रीम का करें प्रयोग

उन्होंने कहा कि इन्हें घर से निकलने से 20 मिनट पहले लगाएं। कम से कम 15 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन त्वचा के लिए अच्छा होता है। अगर आप ने सही मात्रा वाले एसपीएफ का प्रयोग त्वचा के लिए नहीं किया, तो त्वचा की उम्र आप की उम्र से अधिक दिखेगी।


गर्मियों में खूबसूरत दिखने के कुछ आसान टिप्स

. घर से बाहर निकलना हो तो सनस्क्रीन लगाएं।

. धूप में निकलते वक्त चुन्नी या दुपट्टा अथवा स्कार्फ से चेहरा ढक लें।

. ककड़ी, अंगूर, संतरा, तरबूज आदि फलों का सेवन अधिक से अधिक करें।

. बाहर निकलना हो तो पानी की बोतल साथ रखें।

. हफ्ते में 1 बार प्राकृतिक फेस पैक लगाएं जिस में चंदन का लेप, हल्दी का लेप, एलोवेरा पीसकर फायदेमंद होता है।

. चाय कॉफी का सेवन थोड़ा कम करें. ग्रीन टी पिएं।

. सोने से पहले चेहरे को धो कर मॉइश्चराइजर लगाएं।

. एलोवेरा, रोज वॉटर और ग्लिसरीन को मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इस से फ्रेश और रैडिएंस लुक मिलेगा।

Published on: