लखनऊ

ऑस्ट्रेलिया की मदद से खोजी जाएंगी सोने-चांदी की खदानें, टास्क फोर्स होगी गठित

Exploration Of Metal Mines:सोने और चांदी की खदानें खोजने के लिए ऑस्ट्रेलिया की मदद ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रदेश में टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इस वक्त केवल रेता, बजरी से ही भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को राजस्व प्राप्त हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Mar 2025, 4:08 PM IST
Gold and silver mines will be discovered in Uttarakhand
प्रतीकात्मक फोटो

Exploration Of Metal Mines:सोना और चांदी जैसे दुर्लभ धातुओं की खोज के लिए जल्द ही उत्तराखंड में उत्खनन कार्य शुरू होने वाला है। इन धातुओं की खोज के लिए ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विवि की मदद ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, मोनाश विवि और आईआईटी रुड़की के बीच तीन पक्षीय एमओयू होगा। उत्तराखंड में दुर्लभ धातुओं की खोज और उत्खनन के लिए अलग निदेशालय बनाने की भी योजना है। इस काम के लिए एक टास्क फोर्स भी बनाई जाएगी। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अब नए क्षेत्रों में खनन के माध्यम से राजस्व जुटाने की योजना बना रहा है। इसी के तहत उत्तरकाशी में सिलिका खनन की योजना पर काम किया जा रहा है। भविष्य में धातु के अनुसंधान,और खनन की भविष्य में संभावना को लेकर कार्य किया जाएगा। खनन सचिव बृजेश कुमार संत के मुताबिक राज्य में सोना, चांदी जैसे धातुओं की तलाश की योजना है। इसके लिए तीन संस्थाओं का जल्द ही एमओयू होने वाला है। भविष्य में इन धातु के खनन से राजस्व में बढ़ोतरी होगी, इसके अलावा रोजगार भी बढ़ेगा।

पहले चरण में लगाया जाएगा धातुओं का पता

तत्व एवं खनिकर्म विभाग के महानिदेशक राजपाल लेघा के मुताबिक क्रिटकल मिनरल के तहत सोना, चांदी, तांबा जैसे धातु आते हैं। पहले चरण में यह खोज होगी कि राज्य में कहां-कहां पर कौन-कौन सी धातु है। फिर धातुओं का भंडार, उसको निकलने में आने वाले खर्च का आकलन होगा। फिर खनन के लिए लाइसेंस का पट्टा देने की प्रक्रिया होगी। राज्य में पिथौरागढ़ के अस्कोट में करीब 19 साल पहले सोना निकालने की संभावना को लेकर कार्य किया जा चुका है। इसके लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन से मिलना बाकी है।

Updated on:
22 Mar 2025, 4:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7