सोने की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है
लखनऊ. सोने की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने का दाम में लगातार बदलाव के बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में सब्सक्रिप्शन का मौका एक बार फिर खुलने वाला है। यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2020-21 सीरीज का ग्यारहवां मौका है। निवेशकों के पास इसमें निवेश करने के लिए एक से पांच फरवरी 2021 तक का मौका है। बॉन्ड की खरीदारी करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम डिस्काउंट दिया जाएगा।
लखनऊ में सोने के दाम
गुड रिटर्न्स के अनुसार, राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट की शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 52,310 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 47,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना में भी सोने के दाम इसी स्तर पर है।
लखनऊ में 24 कैरेट सोने के दाम
| 1 ग्राम | 5,231 |
| 10 ग्राम | 52,310 |
| 100 ग्राम | 5,23,100 |
पिछले 10 दिनों में लखनऊ में सोने के दाम
| दिनांक | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
| 31 जनवरी, 2021 | 47,960 | 52,310 |
| 30 जनवरी, 2021 | 47,950 | 52,300 |
| 29 जनवरी, 2021 | 47,800 | 52,140 |
| 28 जनवरी, 2021 | 47,800 | 52,140 |
| 27 जनवरी, 2021 | 47,900 | 52,250 |
| 26 जनवरी, 2021 | 48,090 | 52,460 |
| 25 जनवरी, 2021 | 48,090 | 52,460 |
| 24 जनवरी, 2021 | 48,090 | 52,460 |
| 23 जनवरी, 2021 | 48,100 | 52,470 |
| 22 जनवरी, 2021 | 48,250 | 52,630 |
क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं। हालांकि, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के हर आवेदन के साथ निवेशक का पैन कार्ड होना जरूरी है।