लखनऊ

22 जून तक गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

गोमती एक्सप्रेस को फिर से कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 1:53 PM IST
gomti express

लखनऊ. कई महीनों से निरस्त चल रही गोमती एक्सप्रेस को फिर से कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन पिछले साल के दिसंबर महीने से निरस्त चल रही है। इसे अप्रैल में चलाये जाने का अनुमान था लेकिन अब इस ट्रेन को निरस्त रखने की अवधि फिर से बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन 22 जून तक निरस्त की गई है। गोमती एक्सप्रेस के लिए एलएचबी तकनीक वाला रैक आवंटित हुआ है, जिसमें यात्रियों को वाई-फाई की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

गोमती पहले भी हो चुकी है रद्द

लखनऊ से सुबह नई दिल्ली और इटावा की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस से हर रोज बड़ी संख्या में लोगों का सफर करना होता है। दिसंबर में कोहरे के कारण इसे कुछ समय के लिए निरस्त किया गया। बाद में दिल्ली में प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 22 मार्च तक इसे निरस्त किया गया। इस ट्रेन को 23 मार्च से चलाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन इसी बीच रेलवे ने एक बार फिर निरस्तीकरण आगे बढ़ा कर 27 अप्रैल तक कर दिया।

अन्य ट्रेनें भी रद्द

रेलवे से जारी सूचना के मुताबिक़ दिल्ली में प्लेटफार्म पर चल रहे कार्यों के कारण गोमती एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों को 28 अप्रैल से 22 जून तक निरस्त किया गया है। रेलगाड़ी संख्या 12419 /12420 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14212 /14211 नई दिल्ली - आगरा कैंट - नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 जून तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी 22 जून तक रद्द की गई हैं।

Published on:
Also Read
View All