4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल सप्ताह के मौके पर तस्वीरों में दिखी पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियां

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर लगे दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का रविवार को उद्घाटन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 4:00 PM IST

lucknow railway news

लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक ने 63वें रेल सप्ताह के अवसर पर लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का रविवार को उद्घाटन किया। 63वें रेल सप्ताह-2018 के अन्तर्गत आम जनता को रेलवे के गौरवशाली अतीत से परिचित कराने के लिये लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगायी गयी है जिसका समापन सोमवार को होगा।

डीआरएम ने फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद वहां प्रदर्शित विभिन्न चित्रों को देखा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदर्शनी के आकर्षक एवं भव्य स्वरूप की सराहना की।उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क विभाग के इस प्रयास से प्रदर्शनी में लगाये गये चित्रों से पूर्वोत्तर रेलवे के विकास यात्रा की झलक मिल रही है तथा यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिये रूचिकर एवं ज्ञानवर्धक दोनों ही होगी। उन्होंने आगन्तुक पुस्तिका में अपनी भावनायें व्यक्त करते हुए इसे एक अनुपम प्रयास बताया।

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से विगत वर्षों में लखनऊ मण्डल की विकास यात्रा , मीटर गेज के ऐशबाग-मैलानी, बहराइच-गोण्डा आदि रेल खण्ड, जहाँ पर आमान परिवर्तन कार्य हो रहा है, के प्रमुख स्थलों एवं कार्य प्रणाली के महत्वपूर्ण उपकरणों को फोटोग्राफों को अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। विभिन्न आकारों के रंगीन एवं पुराने श्वेत-श्याम चित्रों द्वारा पुराने एवं वर्तमान स्टेशन भवनों की झलक प्रस्तुत की गयी है, जिसमें गोरखपुर, बस्ती, काठगोदाम, लखनऊ, बढ़नी, बादशाहनगर आदि प्रमुख है।

प्रदर्शनी में स्टीम इंजनों, लोकोशेड, स्टीम लोकों के टर्न टेबुल के फोटोग्राफस चर्चा एवं उत्सुकता के विषय रहे। अनेक रेल पुलों जैसे-डोमिनगढ़, गोरखपुर में राप्ती नदी पर बने पुल के चित्र भी दर्शनीय है। इस प्रदर्शनी में विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन एवं वर्तमान रेल मंत्री आदि के विभिन्न समारोहों की झलक भी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख दर्शनीय स्थलों एवं ऐतिहासिक विरासतों को भी बड़ी ही कुशलता से दर्शाया गया है, जिनमें गीता प्रेस, कुशीनगर, स्वामी नारायण छपिया, देवी पाटन, रूमी दरवाजा, छोटा इमामबाड़ा आदि प्रमुख है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मीटर गेज रेल खण्डों, ऐशबाग-मैलानी व गोण्डा-बहराइच पर चल रहे आमान परिवर्तन के मद्देनजर वहां के पुराने दृश्यों को चित्रों के माध्यम से सहेजने का भी प्रयास इस प्रदर्शनी में किया गया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की उपाध्यक्षा शिप्रा अग्रवाल एवं अन्य सदस्यायें, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक तकनीकी मुकेश , अपर मण्डल रेल प्रबन्धक परिचालन गौरव गोविल , वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर समन्वय आर.के.श्रीवास्तव , वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर राघवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक स्वदेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर दीपू श्याम, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर पावस यादव , स्टेशन डाइरेक्टर विजय कुमार सिंह तथा अन्य शाखाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश