Public Holiday: डीएम 13 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन स्कूल, दुकान, प्रतिष्ठान सब कुछ बंद रहेगा।
Public Holiday: यूपी में 13 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन स्कूल, दुकान, प्रतिष्ठान सब कुछ बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दरअसल, 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग है। सभी मतदाता वोट डाल सकें, इसके लिए 13 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, फैक्ट्रियों पर भी लागू रहेगा।
जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 बी में प्रावधान है कि हर व्यक्ति मतदान करने का हकदार है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, 13 मई को सभी व्यावसायिक, औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ऐसी फैक्ट्रियां या कारखाने, जिसमें लगातार काम चलता है, वहां के कर्मचारियों को भी अवकाश देना है। इस दिन के बदले किसी दूसरे दिन काम नहीं कराया जाएगा।
13 मई की बात करें तो 13 सीटों पर वोटिंग हैं। ऐसे में लखीमपुर खीरी के अलावा शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, बहराइच में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले रविवार पड़ रहा है तो लोगों को दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी।
यूपी में 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है। ऐसे में लखनऊ समेत रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी और फैजाबाद में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।