
शिया समुदाय की राजनीति में हिस्सेदारी और उनसे जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर, लखनऊ के बड़े इमाम बाड़े में शिया महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए शिया धर्म गुरुओं और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
शिया समुदाय बहुत ज्यादा पिछड़ा है
सम्मेलन के आयोजन मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमारे समुदाय के लिए कोई काम नहीं किया है। आज पसमांदा मुसलमानों की बात हो रही है, शिया सबसे ज्यादा पिछड़ी कैटेगरी में आते हैं।
वर्तमान सरकार से बहुत उम्मीद
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमारे समुदाय के लिए बहुत उम्मीदें है। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यह सरकार शिया समुदाय के हितों को देखते हुए उनके उत्थान के लिए काम करेगी ।