लखनऊ

Holi 2022: स्कूलों में इतने दिन की हैं छुट्टियाँ, होली पर कर लीजिए घूमने की तैयारी

होली के मौके पर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में होली के दौरान अवकाश का जिक्र है। होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च को रविवार का अवकाश मिलेगा।

2 min read
Feb 17, 2022
Holi 2022: होली पर स्कूलों में इतने दिन की हैं छुट्टियाँ

Holi 2022: होली को अब करीब एक महीने और बचे हैं। महीनों पहले से लोग होली की तैयारी में जुट जाते हैं। बड़े शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग इस त्यौहार को मनाने अपने गाँव और घर जाने जाते हैं। आपको बता दें कि होली के मौके पर स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में होली के दौरान अवकाश का जिक्र है। सरकार के राज्य कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद 19 मार्च शनिवार और 20 मार्च को रविवार का अवकाश मिलेगा। वहीं इस दौरान स्कूल भी बंद रहेंगे।

ये हैं छुट्टियाँ -

ब्रज की होली

एक कहावत है "कोस-कोस पर बदले पानी चार कोस पर वाणी"। इसी तर्ज पर होली का त्यौहार भी देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। यूपी के ब्रज क्षेत्र की होली देश और विदेश में विख्यात है। खास तौर पर बरसाना की लट्ठमार होली देखने के लिए देश-विदेश के सैलानी यहाँ पहुंचते हैं।

काशी की होली

वैसे तो काशी में रंगों की छठा शिवरात्रि के दिन से ही शुरू हो जाती है, लेकिन बाबा की नगरी में एक दिन ऐसा भी रहता है, जब बाबा खुद अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं। होली के चार दिन पहले यहाँ रंगभरी एकादशी के दिन बाबा की मां गौरी के साथ चल प्रतिमा निकलती है। इस दिन महादेव चिता के भस्म की होली खेलते हैं।

अन्य प्रदेशों की होली

मध्य प्रदेश के मालवा अंचल में होली के पांचवें दिन रंगपंचमी मनाई जाती है। ये मुख्य होली से भी अधिक जोर-शोर से मनाई जाती है। हरियाणा में भाभी द्वारा देवर को सताने की परंपरा है। महाराष्ट्र में रंग पंचमी के दिन सूखे गुलाल से खेलने की परंपरा है। दक्षिण गुजरात के आदि-वासियों के लिए होली बहुत बड़ा पर्व है। वहीं छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोक-गीतों का प्रचलन है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Updated on:
23 Feb 2022 10:55 am
Published on:
17 Feb 2022 07:45 pm
Also Read
View All
‘बात सीट की नहीं, जीत की…’ क्या यूपी में अकेले लड़ने की तैयारी में हैं अखिलेश? जानिए सपा के PDA फॉर्मूले के मायने

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को यूपी चुनाव के लिए क्या टारगेट दिया? वेस्ट यूपी में पार्टी को बेस्ट साबित करने के लिए क्या है प्लान?

मायावती के दिल में कांग्रेस को लेकर इतनी तल्खी क्यों? BSP- कांग्रेस के रिश्तों में ‘दरार’ की वजह क्या है, यहां जानिए इनसाइड स्टोरी

Judges On Cycle: ईंधन बचत के लिए लखनऊ में जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट, न्यायपालिका की अनोखी पहल

UP Uniform Policy: लखनऊ समेत यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफार्म अनिवार्य, शिक्षा में बड़ा बदलाव