लखनऊ

ढाई सौ ग्राम गंगाजल की कीमत 30 रुपए, कावंड यात्रा स्थगित होने से बढ़ी डिमांड

भारतीय डाक विभाग बोतल बंद ढाई सौ ग्राम गंगाजल 30 रुपए में बेच रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2021, 6:59 PM IST
Postal department doing home delivery of Gangajal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा स्थगित होने के चलते गंगाजल की होम डिलीवरी बढ़ गई है। बोतल बंद ढाई सौ ग्राम गंगाजल 30 रुपए में डाक विभाग बेच रहा है

2016 में केंद्र सरकार ने देशभर के 22 सर्किलों में डाकघरों से बोतलबंद गंगाजल की बिक्री की योजना शुरू की थी। डाक विभाग गंगाजल की 250 मिलीलीटर बोतलें डिलीवरी करता है, जिसकी कीमत 30 रुपये है। अपे्रल और मध्य नवंबर के बीच एकत्रित गंगाजल को डाक विभाग देशभर में भेजता है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रेल से जून के बीच कुल 45,648 बोतलें वितरित की गई हैं। इसी अवधि में 2020 और 2019 में क्रमश: 42,288 और 42,960 बोतलें वितरित की गईं। बोतलबंद गंगाजल की सबसे ज्यादा मांग तमिलनाडु, झारखंड, दिल्ली, बिहार और कर्नाटक में है।

गंगोत्री से लिया जाता है गंगाजल
गंगाजल ऋषिकेश और गंगोत्री से लिया जाता है। उत्तरकाशी में एक प्लांट लगा है, यहां गंगाजल के पानी को फिल्टर किया जाता है और फिर उसके बोतलों में भरा जाता है।

Published on: