लखनऊ

E Sharam Card : यूपी के डेढ़ करोड़ श्रमिकों को मिले एक-एक हजार रुपये, जल्द चेक करें अपना खाता

E Sharam Card : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक हर महीने 500 रुपये की धनराशि भरण पोषण भत्ते के रूप में देने की घोषणा की थी। यह रकम एक-एक रुपये की दो किस्तों में दी जा रही है। इसी कड़ी में आज पहले चरण में डेढ़ करोड़ मजदूरों के बैंक खातों में 1000 रुपये की पहली किस्त भेजी गई है।

2 min read
Jan 03, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ. आखिरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों का इंतजार खत्म ही हो गया। सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के डेढ़ करोड़ कामगारों को बड़ी राहत देते हुए लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रमिकों के बैंक खातों में भरण-पोषण भत्ते के रूप में एक-एक हजार रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। इस योजना का लाभ लेने के लिए कामगारों ने E Sharam Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा था। इस दौरान सीएम योगी ने मौके पर मौजूद सात कामगारों को 1000 रुपये के चेक भी दिये। कार्यक्रम में सीएम योगी ने 2017 से पहले की सरकारों में मजदूर शोषण का शिकार होता था। आज को इनको सहायता राशि दी गई है, पहले उसका भी बंदरबांट होता था।

2017 से पहले श्रमिकों का शोषण होता था

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 2017 से पहले श्रमिक शोषण का शिकार होता था, उसे शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलता था। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर हमारी सरकार ने उनसे किया गया वादा निभाया है। सीएम योगी ने कहा कि पहली बार श्रमिकों के बारे में चिंता करने वाली सरकार आई है।

श्रमिकों को 2 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा गारंटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीब तथा मजदूर वर्ग के लिए हम लोगों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की योजना लागू की। गरीब कन्या की शादी की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार उठाती है। शादी के लिए 51,000 रुपए दिए जाते हैं। श्रम विभाग ने तो गरीब कन्याओं की शादी के लिए 75,000 रुपए तक की राशि देना प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जिसने भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर हर श्रमिक को दो लाख रुपया की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी तथा पांच लाख रुपया का स्वास्थ्य बीमा कवर देने की व्यवस्था बनाई है।

श्रमिकों के बच्चों के लिए आवासीय स्कूल

सीएम योगी कहा कि हमारी सरकार संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के साथ उनके परिवार के लोगों को हर प्रकार की सहायता दे रही है। सरकार तो निर्माण श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए राज्य सरकार प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण करा रही है।

पहले चरण में डेढ़ करोड़ श्रमिक हुए लाभान्वित

प्रदेश में कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या पांच करोड़, 90 लाख, 8745) है इसमें से ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित कामगारों की संख्या 3 करोड़, 81 लाख 60,725 और बीओसी डब्लू बोर्ड के अंतर्गत कुल पंजीकृत कामगारों की संख्या 1,27,48, 020 है। इनमें से पहले चरण में डेढ़ करोड़ कामगारों के खाते में भरण पोषण भत्ता भेजा गया।

Published on:
03 Jan 2022 06:44 pm
Also Read
View All