लखनऊ

पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमत बढ़ने से पहले ही बताएंगे ये 3 App

Petrol-Diesel के बाद अब CNG कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। रविवार को अचानक से कीमतों में भी 2 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उछाल आया है। वहीं घर से निकलने से पहले ही आपको इनके सही दाम पता करना एक बड़ी चुनौती भी हैं।

2 min read
May 15, 2022
Petrol Diesel CNG Price in India

जबकि अब कुछ App ऐसे भी हैं जिनका इस्तेमाल करके Petrol-Diesel और CNG की कीमतों के विषय में जानकारी कर सकते हैं। जिससे दाम बढ्ने से पहले ही सतर्क भी हो सकोगे।

Play Store पर और आई फोन पर उपलब्ध

ये एप Android और iOS यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। पिछले एक हफ्ते की कीमतों के बारे में बता देगी। इससे आप आने वाले समय में कीमतों को लेकर एक अंदाजा लगा सकते हो। Daily Petrol Diesel Price Update ऐप पर आपको सभी जगहों के पेट्रोल की कीमत नजर आती है। ऐसे में आप अन्य जगहों में पेट्रोल-डीजल की कीमत से अपने शहर की कीमत का भी अंदाजा लगा सकते हो। सर्च करने के लिए आपको सिर्फ अपने एरिया का पिन कोड दर्ज करना होगा।

How To know Diesel Petrol Price online

Fuel@IOC – IndianOil Fuel@IOC को Indian Oil ने बनाया है। कंपनी की इस ऐप में पेट्रोल और डीजल की कीमत दर्ज होती है। साथ ही अगर आप अपने स्मार्टफोन में Allow Notification भी कर देते हैं तो ये सुबह-सुबह आपको नोटिफिकेशन के जरिये भी पेट्रोल-डीजल की कीमत बता देती है। ये ऐप भी Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए बाजार में उपलब्ध है। वहीं कीमत बढ़ने और उसकी सत्यता की पुष्टि भी आधिकारिक वेब साइट से की जा सकती है।

Indian Oil Service and BPCL Petroleum

BPCL Smart Drive भारत पेट्रोलियम की ये ऐप भी आप Play Store से आसानी से डाउनलोड कर सकते हो। ये ऐप आसानी से ऑपरेट भी की जा सकती है। इसमें आपको Milege Calculator का ऑप्शन भी मिलता है। यानी आप यहां से अपनी कार या बाइक की Milege का भी आसानी से अंदाजा लगा सकते हो। आमतौर पर पेट्रोल पंप पर कीमत बढ़ने से पहले ही ये ऐप नोटिफिकेशन के जरिये ग्राहकों को आगाह कर देती हैं।

Updated on:
15 May 2022 06:42 pm
Published on:
15 May 2022 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर