लखनऊ

साहब! पत्नी बेटे के उम्र के लड़के से करती थी प्यार, इसलिए मार डाला; कर लीजिए गिरफ्तार

गोरखपुर में पत‌ि ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद पुलिस के पास अपनी गिरफ्तारी देने पहुंच गया।

2 min read
Jan 26, 2023
बीवी के प्रेम से था बहुत परेशान

साहब! मैं अपनी बीवी से बहुत प्यार करता था, लेकिन वह अपने बेटे के उम्र के लड़के से प्यार करने लगी। लड़का भी दूसरे समुदाय का है। बहुत समझाया, लेकिन नहीं मानी। पुलिस भी समझौता कई बार करा चुकी थी। फिर भी वह नहीं सुधरी, इसलिए गला दबाकर मार डाला। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए साहब।

राजघाट थाने पहुंचा आरोपी

गोरखपुर के राजघाट थाने में एक व्यक्ति पंहुचा। बोला-मुझे साहब गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस आरोपी को गाड़ी में बैठकर राजघाट क्षेत्र के खुर्रमपुर मोहल्ले में पहुंची। आरोपी ने जो बात कही थी वो सही थी। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया ।

बीवी के प्रेम से था बहुत परेशान

आरोपी बोला- “साहब क्या करता? उम्र से छोटे और दूसरे समुदाय के लड़के के साथ उसका प्यार रोज परवान चढ़ रहा था, इसलिए मार डाला।”

नार्मल स्थित खुर्रमपुर मोहल्ले का रहने वाला शरदचंद्र पाल पहले स्कूल बस चलाता था। कुछ साल पहले उसने अपने घर में ही किराने की दुकान खोल ली। परिवार में शरद चंद्र के अलावा उसकी पत्नी नीलम पाल (47) और एक बेटा और बेटी रहते थे। बेटी ग्रेजुएशन कर रही है। बेटा अभी 10वीं में पढ़ता है। घर के ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं।

बीवी को रंगे हाथ पकड़ा था

शरदचंद्र ने कहा कि मैंने अपनी बीवी को कई बार 25 साल के छोटे उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। युवक दूसरे समुदाय का था। कई बार घर में झगड़े भी हुए। मैंने अपनी बीवी और लडके को बैठकर समझाया भी था, लेकिन दोनों समझने को तैयार ही नहीं थे। और नहीं मानी बात।

गला घोंटकर की हत्या

शरदचंद्र ने कई बार थाने में भी शिकायत की थी। पुलिस ने समझाया भी था। कई बार राजघाट थाने पर भी इसे लेकर पंचायत हुई थी। पुलिस ने सुलह और समझौता कराकर दोनों को घर भेज दिया, लेकिन नीलम और उसका प्रेमी युवक कभी अलग नहीं हुए। इसे लेकर शरदचंद्र काफी परेशान था। जब आज शाम घर पंहुचा और फिर दोनों में बहस शुरू हुई और शरद चंद्र ने नीलम की गला घोंटकर हत्या कर दी।

Published on:
26 Jan 2023 07:41 am
Also Read
View All