27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत पति ने पत्नी की काटी नाक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रामनगर के इरफान ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की नाक काट ली। पिता के साथ थाने पहुंची दर्ज कराया मुकदमा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 22 Jan 2023, 11:04 AM IST

नशे में धुत पति ने पत्नी की काटी नाक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नशे में धुत पति ने पत्नी की काटी नाक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शराब पीने से मना करना पत्नी चांद को बहुत ही ज्यादा भरी पड़ गया। जब नशे में घर आए पति इरफान को उसने टोका और शराब पीने से मना किया। बस इस पर इरफान को गुस्सा गया। उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसको बहुत चोटे आई और वो घायल अवस्था में थाने पहुंची।


चाक़ू से किया हमला, पिता के साथ पहुंची थाने

थाना रामनगर के बैरियारपुर निवासी रईस ने अपनी बेटी चांद बीबी का निकाह 2019 में जहांगीराबाद थाना के नैनामऊ निवासी इसरार बेटा इरफान के साथ किया था। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार देर रात को अपने पिता के साथ घायल अवस्था में जहांगीराबाद थाने पहुंची। विवाहिता ने पति इसरार पर चाकू से हमला कर नाक काटने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: फेसबुक से हुई दोस्ती, एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला


चांद ने बताया कि पति इरफ़ान रोज शराब पीकर घर आता है। दहेज की मांग करता है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत ही परेशान करता है। शनिवार की रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। शराब पीने को लेकर मना ही किया था। जिसके बाद कहासुनी होने लगी। इसी बीच उसने चाकू से नाक पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और पूरी घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: तहजीब और अदब के शहर में यह कैसा प्रेम, लोग बोले-कहीं दिल्ली वाला केस ना हो जाए