27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक से हुई दोस्ती, एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला

पीड़िता एक साल तक बनती रही शिकार। जब बात परिवार की आई , तो उठा लिया कठोर कदम और पहुंच गई थाने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 6 Jan 2023, 7:53 AM IST

 साड़ी की दुकान पर करती थी काम

साड़ी की दुकान पर करती थी काम

आशियाना थाना थाना क्षेत्र में रहने वाली सेल्स गर्ल्स के साथ दुकान के मालिक ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता तरह से हिम्मत करके उसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

आशियाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सूरज तिवारी दुष्कर्म करने जान से मारने की धमकी देने की ‌शिकायत की। दुकान मालिक सूरज तिवारी के ग्राम कल्ली अमूल गांव थाना पीजीआई लखनऊ निवासी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को थाना क्षेत्र स्थित सपोर्ट गंज चौराहे के पास से गिरफ्तार भी कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

बोली पीड़िता फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी दुकानदार मालिक सूरज तिवारी से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने अपनी दुकान महालक्ष्मी साड़ी एवं गारमेंट्स सेल्स गर्ल की नौकरी प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद उसके बाद नौकरी स्वीकार कर ली और उसने काम शुरू कर दिया।

ब्लैकमेल कर, बार-बार करता रहा दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि आरोपी दुकानदार मालिक ने बीते 16 मई 2021 को उसके साथ दुष्कर्म किया था । उसकी अश्लील तस्वीरे खींची थी। आरोपी ब्लैकमेल करता था। सूरज ने कहा की अगर वो इस सब के बारे में किसी से भी बताएगी या पुलिस में कंप्लेन करेगी तो ये सब फोटो सोशल मीडिया पर डाल देगा। पीड़िता ने कहा कि वह मेरे साथ हमेशा मारपीट भी करता था और मेरे परिवार वालो को जान से मार डालने की धमकी भी देता था।