लखनऊ

PM Kisan Yojna: अगर आपको भी नहीं मिला पीएम किसान निधि का लाभ, तो इस नंबर पर करें शिकायत, फौरन आएगा पैसा

PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना के तहत ऐसे कई किसान है, जिनके नाम पिछली लिस्ट में थे, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है। इसलिए इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2022, 3:49 PM IST
PM Kisan Yojna: अगर आपको भी नहीं मिला पीएम किसान निधि का लाभ, तो इस नंबर पर करें शिकायत, फौरन आएगा पैसा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojna) के जरिए किसानों के खाते में 11वीं किस्त 31 मई को ट्रांसफर कर दी है। लेकिन कुछ किसान अब भी ऐसे हैं जिन्हें 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किस्त नहीं आने से जुड़ी सारी जानकारी मोबाइल नबंर और हेल्पलाइन नंबर से ले सकते हैं।

रजिस्टर्ड किसान इन नंबर पर करें शिकायत

आपको बता दें कि इस बार ऐसे कई किसान है, जिनके नाम पिछली लिस्ट में थे, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है। ऐसे में पिछली बार तो उनके खाते में पैसा आया लेकिन इस बार नहीं आया। इसलिए इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
पीएम किसान हेल्पलाइन : 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

शिमला से पीएम मोदी ने जारी की थी किस्त

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में 2000 रुपए की 11वीं किश्त ट्रांसफर की थी। देश के 10 करोड़ किसानों के खातों में कुल 21,000 करोड़ रुपए भेजे गए। अगर आज भी आपके खाते में पैसा नहीं आया तो आप इन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

Updated on:
3 Jun 2022, 3:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All