भारत में एक जगह ऐसी भी है जहाँ बारिश में छाता लगाने पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। जी हाँ यहां के परिवहन विभाग की दलील है कि बारिश में छाता लगाकर चलते से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसी वजह से यहां ट्रैफिक पुलिस चालान काट देती है।
छाता लगाने पर जुर्माना: देश में एक राज्य ऐसा है जहाँ अगर आपने बारिश के दौरान सड़क पर अगर आपने छाते का इस्तेमाल कर लिया और ट्रैफिक पुलिस की निगाह आप पर पड़ गयी, तो वो तुरंत आपका चालान काट देगी। मामला केरल का है। यहाँ अगर आप दोपहिया वाहन पर जा रहे हैं और उस समय बारिश होने लगे और आपने छाते का इस्तेमाल किया तो आपको जुर्मान देना पड़ सकता है। परिवहन विभाग का कहना है कि यह सुरक्षा के लिए खतरा है और विभाग ने दोपहिया वाहन चलाते समय छाता रखने पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। यहां बीते बारिश के मौसम में स्कूटी या बाइक सवार छाते का प्रयोग करने के दौरान मगर दोपहिया वाहन चलाते समय छाते के प्रयोग से दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से इज़ाफा हुआ है। इन दुर्घटनाओं को देखते हुए केरल के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने सभी परिवहन अधिकारियों को एक पत्र लिखकर दोपहिया वाहन चालकों को छाता नहीं प्रयोग करने का निर्देश दिया है।
हुआ ये था कि केरल में एक मामला सामने आया था जिसमें एक 52 वर्षीय महिला उस समय मोटरसाइकिल से गिर गई जब उसने बारिश के दौरान छाता खोलने की कोशिश की। इस दौरान मोटरसाइकिल उसका बेटा चला रहा था। महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और बाद में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद मजबूर केरल ट्रैफिक पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा।
केरल की ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नॉन-एयरोडायनामिक डिजाइन के कारण दोपहिया वाहन पर बैठना और उसे संभालना और भी ज्यादा खतरनाक होता है। बरसात के मौसम के साथ ही राज्य में तेज रफ्तार हवाएं भी आम हो गई हैं। खुली छतरी और तेज हवा के साथ इसके परिणाम काफी खतरनाक हो सकते हैं।