Indian Railways: ट्रेन यात्रा के दौरान आपने देखा होगा कि जितने भी रेलवे स्टेशन रास्ते में पड़ते हैं उनके नाम हमेशा पीली पट्टी पर काले रंग से ही लिखा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर रेलवे स्टेशनों के नाम हमेशा पीले रंग के साइन बोर्ड पर ही क्यों लिखे होते हैं। अगर नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह है क्या है। दरअसल पीला रंग काफी चमकदार होता है जो ट्रेन के ड्राइवर को दूर से ही दिख जाता है। साथ ही इस रंग को बारिश, कोहरे या धुंध में भी पहचाना जा सकता है। लाल रंग के बाद पीले रंग की वेवलेंथ ही सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि लाल रंग खतरे का प्रतीक है इसलिए उसका इस्तेमाल यहां नहीं किया जाता है।