30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: होली को देख रेलवे ने की तैयारी, टिकट है वेटिंग तो ज़रूर देखिये ये खबर, नहीं होगी कन्फर्म सीट की दिक्कत

अभी होली में करीब डेढ़ महीने बचे हैं इसके बावजूद यूपी और बिहार की ज्यादातर ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है। भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों को सुविधा देने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे का मुख्य फोकस इस बात पर है कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध करा सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 11 Feb 2022, 3:37 PM IST

Indian Railways: होली को देख रेलवे ने की तैयारी

Indian Railways: होली को देख रेलवे ने की तैयारी

Indian Railways: होली (Holi 2022) के दौरान छुट्टियों पर घर जाने वाले यात्रियों को अब कन्फर्म सीट की दिक्कत नहीं होगी। भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों को सुविधा देने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे का मुख्य फोकस इस बात पर है कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध करा सके। इसके लिए लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) एक खास प्लान पर काम कर रही है। दरअसल, अभी होली में करीब डेढ़ महीने बचे हैं इसके बावजूद यूपी और बिहार की ज्यादातर ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है। इसी को देखते हुए रेलवे ने ये कवायद शुरू की है। रेलवे ने इन्हीं फुल चुकी ट्रेनों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है ताकि इन ट्रेनों होली से पहले ही एक्सट्रा कोच लगाकर वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सीट देने का फैसला किया है। जिससे सभी लोग आराम से अपने घरों पर जा सकें।

क्या है रेलवे की तैयारी

यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने यूपी और बिहार से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में होली के दौरान एक्स्ट्रा बोगी जोड़ने का फैसला किया है। इसी के साथ ही ट्रेनों पुराने कोच के स्थान पर लिंक हाफमेन बुश (एलएचबी) कोच भी लगा रही है। दरअसल, एलएचबी कोच के एसी थ्री व स्लीपर में पुराने कोच से आठ बर्थ अधिक होते हैं। इसी तरह से जनरल बोगी व एसी टू में भी अधिक यात्रियों के लिए सीट व बर्थ उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: अब ट्रेन में यात्रा करना मुश्किल, रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइन, ज़रूर पढ़ लें ये नियम

सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर

जहाँ ए्क्स्ट्रा कोच बढ़ाने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी वहीं पुराने कोच को बदलने से एक ही कोच में भी सीट की संख्या बढ़ जा रही है। जिससे कि एक ट्रेन में ज्यादा यात्रियों टिकट कन्फर्म हो सकेगी और ज्यादा संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में से होंगी सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं, ऑफलाइन मोड में होंगी आयोजित

“Holi Special Train” चलाने की तैयारी

इसके अलावा रेलवे ने होली के दौरान रेलवे होली स्पेशल ट्रेन (Holi Special Train)भी चलाने का भी फैसला लिया है। इन ट्रेनों की लिस्ट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने लखनऊ-गोरखपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाने का फैसला किया है। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस में 2 फरवरी से 30 मार्च तक एक अतिरिक्त एसी III-टियर कोच लगाने की भी बात की गई है। वहीं, गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 1 फरवरी से 31 मार्च के बीच में चलने वाली ट्रेनों में भी एसी थ्री टियर में एक्सट्रा कोच लगाए जाएंगे।