लखनऊ

कभी भारत बोफोर्स कंपनी से खरीदता था अस्त्र शस्त्र, अब बोफर्स को पसंद आई स्वदेशी ‘सारंग’, आखिर क्या है खासियत

Ordnance Factory: प्रदेश की आयुध निर्माणी कंपनियां पुराने अस्त्र-शस्त्रों को जहां अपग्रेड कर रहीं तो वहीं नई तकनीक को तोप भी लांच की है। यही वजह है कि जिस विदेशी कंपनी से भारत कभी अस्त्र-शस्त्र खरीदता था, आज उसी कंपनी ने भारतीय शस्त्रों का सहारा लिया।  

2 min read
Apr 08, 2022
Indian Cannon Sarang Updated Sweden Company Bofors Odered

यूरोप की सबसे पुरानी और तोप निर्माण की दिग्गज स्वीडन की कंपनी बोफोर्स को आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) में बनी तोप भा गई है। तोप इतनी पसमद आई थी कि कंपनी ने निर्माणी फैक्ट्री को 300 तोप बनाने का आर्डर भी दिया था। पहाड़ों में छिपे हुए दुश्मनों के ठिकानों के तबाह करने और दुनिया की किसी भी आर्टिलरी गन पर भारी पडऩे वाली सारंग तोप को कानपुर की एडवांस्ड वेपेन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (पहले आयउध निर्माणी बोर्ड)में तैयार किया गया है।

गन मशीन शॉप तो पिछले वर्ष में कुल 18 सारंग तोप अपग्रेड किया है। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर जीसीएफ को अभी कुल 8 तोप (130एमएम सारंग) सौंपी गईं हैं। इस निर्माणी के फील्ड गन शॉप नं.1 व 2 और गन मशीन शॉप में 3 पुरानी सारंग तोप खोलकर काम किया जा रहा है। इसी बीच निर्माणी प्रशासन ने आयुध निर्माणी कानपुर को सारंग तोप अपग्रेड करने 155एमएम बैरल व अन्य हिस्से भेजे जा रहे। यह तोप इजरायल की सोल्टम आर्टिलरी गन का अपग्रेड वर्जन है। इसे मेक इन इंडिया के तहत देश में बनी पूर्णत: स्वदेशी तोप है। बेशुमार ताकत वाली यह तोप किसी भी रीजन में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में माहिर है।

अपग्रेड हुई सारंग

आयुध निर्माणी फैक्ट्री के कार्य प्रबंधक अमित यादव बताते हैं कि सारंग तोप को और अत्याधुनिक तरीके से अपग्रेड किया गया है, व्हीकल फैक्ट्री के महाप्रबंधक की मानें तो पहले जहां सारंग तोप 130 कैलिबर की थी, वहीं उसकी ताकत बढ़ाते हुए अब 155 कैलिबर कर दिया गया है, जिससे इसकी मारक क्षमता पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ गई है

जबलपुर फैक्ट्री में तैयार हुईं सारंग

व्हीकल फैक्ट्री में सारंग तो गन कैरिज में बनती है। जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री में बड़ी संख्या में सारंग तोप बनाकर बोफोर्स की उपलब्ध कराया। सारंग तोप देश की सबसे शक्तिशाली तोपों में से एक है। जिसकी मारक क्षमता बहुत अधिक है। इसके साथ ही अन्य तकनीकों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

बोफोर्स से ज्यादा ताकतवर है सारंग

जबलपुर में सारंग तोप का सफल परीक्षण हुआ हो चुका है। ये तोप धनुष और बोफोर्स से ज्यादा घातक बताई जा रही है। इस तोप को अपग्रेड करने के बाद टेस्ट किया गया है। सारंग तोप रशिया की सोल्टन गन का अपग्रेड वर्जन है। जिसकी रेंज बढ़ाई गई है। पहले से मौजूद बोफोर्स और धनुष गन के बाद सारंग की दहाड़ भी सरहदों पर गूंजने के लिए तैयार है।

Updated on:
30 Jul 2022 11:26 am
Published on:
08 Apr 2022 11:26 pm
Also Read
View All