लखनऊ

Indian Railways टिकट की धनराशि वापस करने में करती है आनाकानी

भारतीय रेलवे यात्रियों से वसूले गए रकम को वापस करने में बेहद आनाकानी करता है।
2 min read
Nov 26, 2017
indian railways

लखनऊ. ट्रेन रद्द हो जाये या फिर टिकट वेटिंग में रह जाये। भारतीय रेलवे यात्रियों से वसूले गए रकम को वापस करने में बेहद आनाकानी करता है। यात्री को इतना परेशान किया जाता है कि वह रुपया वापस लेने की बजाय इसे डूबा हुआ मानकर छोड़ देता है। लखनऊ में एक ऐसे ही मामले में यात्री ने रेलवे अफसरों से शिकायत की है। ट्रेन रवाना हो जाने के बावजूद यात्री को अब तक किराया रिफंड नहीं किया गया है। एक तो यात्री को ट्रेन से सफर करने का मौक़ा नहीं मिला दूसरे किराया भी वापस नहीं किया गया।

धनराशि रिफंड करने का नहीं बताया गया कारण

लखनऊ से अलीगढ तक के लिए यात्री एस. द्विवेदी ने यात्रा के लिए 26 नवंबर के लिए लखनऊ स्वर्णशताब्दी से रिजर्वेशन करवाया था। चार्ट तैयार होने के बाद भी वेटिंग कन्फर्म नहीं हो सका। इसके बाद यात्री ने बुकिंग धनराशि वापस हासिल करने के लिए बुकिंग काउंटर पर संपर्क किया तो धनराशि रिफंड करने से मना कर दिया गया। यात्री को टिकट रिफंड न करने का कोई कारण नहीं बताया गया।

डीआरएम सहित अन्य अफसरों से की गई शिकायत

मामले की शिकायत उत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार सहित अन्य अफसरों से की गई है। डीआरएम ने कहा है कि यात्री मामले की शिकायत सीनियर डीसीएम से करे। मामले का निस्तारण कराया जायेगा। इस बीच यात्री को अलीगढ के लिए जरूरी यात्रा करनी थी जिसके कारण टिकट की धनराशि वापस हासिल किये बिना ही यात्री ने बस से अलीगढ तक की यात्रा पूरी की।

यह पढ़ें - मायावती ने नहीं डाला वोट, विपक्षी दलों ने कहा - अपने कैंडिडेट की जीत का नहीं है भरोसा

यह भी पढ़ें - पत्रिका इम्पैक्ट : राजनाथ सिंह ने यहां डाला था वोट, पोलिंग बूथ से हटाया गया कमल निशान

Published on:
26 Nov 2017 07:49 pm