15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई में होगा साहू महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन

महासभा का अगला राष्ट्रीय सम्मेलन चैन्नई में आयोजित होगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Nov 26, 2017

sahu mahasabha

लखनऊ . भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद रामनारायण साहू की अध्यक्षता में लखनऊ में बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा कि महासभा का अगला राष्ट्रीय सम्मेलन चैन्नई में आयोजित होगा। महासभा 24 दिसम्बर को स्वाजातीय मेधावी का सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसके लिए फिलहाल पात्रता वर्ष 2017 में हाईस्कूल एवं इन्टर मीडियट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले स्वाजातीय छात्र छात्राओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में विजयी होने वाले स्वाजातीय बन्धुओं का राजधानी में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र महासभा कई और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौपेगी और महासभा की इकाईयाॅ ब्लाक स्तर पर बनाई जाएगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू ने कहा कि महासभा के जिलाध्यक्षों को जल्द ही प्रत्येक जनपद में कम से कम पाॅच हजार सक्रिय सदस्य बनाए जाने की जिम्मेदारी सौपी जाएगी। अतिशीघ्र मण्डल स्तर पर बैठक कर महासभा को वृहद स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने इस बैठक का संचालन एडवोकेट रमाशंकर तेली ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र माथुर ने कहा कि अब तकनीकि युग है। ऐसे में समाज के लोगों को आधुनिक तकनीक के सहारे अपने साथ अपने समाज के विकास की हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। बैठक में राष्ट्रीय सचिव मोहन लाल गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीरामगुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट मनोज साहू, कार्यालय सचिव शिवसागर साहू, महेश प्रसाद साहू द्ददू, हौसी लाल, मेवाराम साहू, मनोज जयसवाल, आशा राठौर, इन्द्र कुमार राठौर, मुकेश साहू ने अपने विचार रखें। बैठक में साहू समाज के प्रदेश भर से आये पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश साहू ने दी।

यह भी पढ़ें -मायावती ने नहीं डाला वोट, विपक्षी दलों ने कहा - अपने कैंडिडेट की जीत का नहीं है भरोसा

यह भी पढ़ें - पत्रिका इम्पैक्ट : राजनाथ सिंह ने यहां डाला था वोट, पोलिंग बूथ से हटाया गया कमल निशान