11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 नगर निगमों सहित 233 निकायों के लिए तीसरे चरण में होंगे मतदान

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 26 जनपदों के नगरीय निकाय में मतदान होना है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Nov 26, 2017

nikay chunav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दो चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। अब तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 26 जनपदों के नगरीय निकाय में मतदान होना है। पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में चुनाव संपन्न हुए जबकि दूसरे चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा सहित अन्य नेताओं के प्रभाव वाले क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। अब तीसरे चरण के लिए पार्टियों की चुनावी रणनीति और तेज हो गई है।

सपा और बसपा नेता प्रचार मैदान से दूर

भारतीय जनता पार्टी जहां आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार के मैदान में है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने परंपरागत तरीके से प्रदेश स्तरीय नेताओं के सहारे चुनाव प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने खुद चुनाव प्रचार के मैदान में न उतरकर पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव का जिम्मा छोड़ दिया है। दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता वार रूम से चुनावी रणनीति और विपक्ष के कार्यक्रमों पर नजर बनाये हुए हैं।

तीसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 26 जनपदों के नगर निकायों में चुनाव होने हैं जिनमें बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद और झांसी नगर निगम भी शामिल हैं। तीसरे चरण में रायबरेली में नगर निकाय के लिए मतदान होना है । इन सीटों पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी सहित कई बड़े नेताओं के की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तीसरे चरण में 29 नवंबर को होने वाले मतदान में कुल 233 निकायों, 4299 वार्डों में 3599 मतदान केंद्रों और 10817 मतदेय स्थलों पर 9405122 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे ।

यह भी पढ़ें -मायावती ने नहीं डाला वोट, विपक्षी दलों ने कहा - अपने कैंडिडेट की जीत का नहीं है भरोसा