IRCTC cashback offer आइआरसीटीसी महिला यात्रियों को देगा तोहफा। तोहफा सुनेंगे तो खुशी से झूम उठेंगे। इस बार रक्षाबंधन पर लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिला यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) पांच प्रतिशत कैशबैक की सौगात देगा।
रक्षाबंधन पर आइआरसीटीसी महिला यात्रियों को देगा तोहफा। तोहफा सुनेंगे तो खुशी से झूम उठेंगे। इस बार रक्षाबंधन पर लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिला यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) पांच प्रतिशत कैशबैक की सौगात देगा। महिला यात्रियों का रक्षा बंधन पर्व के दौरान एक सप्ताह तक तेजस एक्सप्रेस में सफर करना बेहद सस्ता पड़ेगा। आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को एक प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि मुख्यालय से अभी तक इस प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिली है। पर इंतजार जारी है। अगर अनुमति न मिली तो आइआरसीटीसी इसके एवज में महिलाओं को विशेष उपहार देगा।
पहले भी लागू थी रक्षाबंधन पर योजना
तेजस एक्सप्रेस को लोकप्रिय करने के लिए आइआरसीटीसी नई-नई योजनाएं लेकर आता है। आइआरसीटीसी जन्मदिन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को केक की सुविधा देता है। ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को हर्जाना की सुविधा भी प्रदान करता है। तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए आइआरसीटीसी, रक्षाबंधन पर एक स्पेशल आफर की तैयारी कर रहा है। महिला यात्रियों के सफर करने पर उनके टिकट पर पांच प्रतिशत कैशबैक की सुविधा दी जाएगी। जिस क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर तेजस एक्सप्रेस का ई-टिकट बनेगा, उसी खाते में यह कैशबैक वापस किया जाएगा। इससे पहले भी आइआरसीटीसी ने यह योजना रक्षाबंधन पर लागू की थी। जिसे महिला यात्रियों ने बहुत सराहा था।
बस अनुमति का है इंतजार - आइआरसीटीसी
आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि, चेयरकार में सफर करने वाली महिला यात्रियों का सफर पांच प्रतिशत तक सस्ता पड़ेगा। प्रस्ताव महिला यात्रियों के साथ सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए भी है। मुख्यालय की ओर से अनुमति का इंतजार है। रक्षाबंधन से दो ट्रिप पहले से इस योजना को लागू किया जा सकता है। अनुमति न मिलने की दशा में महिला यात्रियों को विशेष उपहार दिए जाएंगे।