लखनऊ

Indian Railways: रेलवे की नई सुविधा शाकाहारी यात्र‍ियों को इस्‍कॉन देगा सात्‍व‍िक भोजन जानें

Indian Railways रेलवे ने एक नई सुविधा शुरू की है। यूपी की जनता को भी इसका लाभ शीघ्र मिलेगा। रेलवे ने ट्रेन में सफर करने वाले शाकाहारी यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2022, 6:50 PM IST
13 से 19 अप्रैल तक नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, आपने भी किया है रिजर्वेशन, तो जल्द करें चेक
13 से 19 अप्रैल तक नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, आपने भी किया है रिजर्वेशन, तो जल्द करें चेक

Indian Railways रेलवे ने एक नई सुविधा शुरू की है। यूपी की जनता को भी इसका लाभ शीघ्र मिलेगा। रेलवे ने ट्रेन में सफर करने वाले शाकाहारी यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब ट्रेन में सफर के दौरान शाकाहारी भोजन के शौकीन यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। इंड‍ियन रेलवे की सब्सिडियरी आईआरसीटीसी ने एक पहल की है। अब शाकाहारी ट्रेन यात्रियों को सफर में सात्‍व‍िक भोजन मिलेगा। इसके लिए आईआरसीटीसी और धार्मिक संस्था इस्‍कॉन के साथ एक करार साइन हुआ है। जिसके तहत अब ट्रेन यात्री शाकाहारी भोजन इस्‍कॉन मंद‍िर के रेस्‍टोरेंट गोव‍िंदा से खाना मंगा सकेंगे। और शानदार सात्‍व‍िक भोजन का आनन्द उठा सकेंगे।

इस्‍कॉन और आईआरसीटीसी में करार

इस नए समझौते के तहत इस्‍कॉन और आईआरसीटीसी पहले चरण में द‍िल्‍ली के हजर‍त न‍िजामुद्दीन स्‍टेशन से यह सुव‍िधा शुरू कर रहा है। अगर यह नई सुविधा सफल हुई तो इसे देश के दूसरे स्‍टेशनों पर भी शुरू क‍िया जाएगा। रेलवे के अलग-अलग जोन में इस सुव‍िधा के शुरू होने के बाद, शाकाहारी भोजन करने वालों को इसका फायदा होगा। और यूपी के ढेर सारे शाकाहारी ट्रेन यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

कुछ रहता है शक

ऐसा देखने में आया है कि, बहुत से यात्रि‍यों को पेंट्री कार से म‍िलने वाले भोजन की शुद्धता पर शक करते हैं। पर अब ऐसे यात्र‍ियों को परेशानी नहीं होगी। इस योजना के यूपी सहित देश के अन्य हिस्से में शुरू करने के बाद यात्री ट्रेन में गोव‍िंदा रेस्‍टोरेंट से खाना मंगाकर खा सकेंंगे। अभी तो सिर्फ न‍िजामुद्दीन स्‍टेशन वालों की बल्ले बल्ले हैं।

कैसे उठाए सर्व‍िस का फायदा

आईआरसीटीसी ई-कैटर‍िंग वेबसाइट या फूड ऑन ट्रैक ऐप पर बुक करें। यात्र‍ियों को ट्रेन छूटने से कम से कम दो घंटे पहले पीएनआर नंबर के साथ ऑर्डर करना होगा। इसके बाद सात्‍व‍िक भोजन आपकी सीट पर पहुंच जाएगा।

खाने में क्या होगा जानें

आईआरसीटीसी ने बताया है कि, धार्म‍िक यात्रा पर जाने वालें लोगों को ध्‍यान में रखकर यह सर्व‍िस शुरू की गई है। मेन्‍यू में डीलक्‍स थाली, महाराजा थाली, पुरानी द‍िल्‍ली की वेज ब‍िरयानी, पनीर से बनी ड‍िशेज, नूडल्‍स, दाल मक्‍खनी समेत कई सात्‍व‍िक ड‍िश शाम‍िल हैं।

Published on: